MP-CG में BJP की पहली लिस्ट जारी: आतंकी की पत्नी पाकिस्तान PM की एडवाइजर बनीं; मणिपुर हिंसा की जांच 53 CBI अफसर करेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; BJP Candidate List 2023 Madhya Pradesh Elections | Chhattisgarh

3 मिनट पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी रही। भाजपा ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। वहीं, पाकिस्तान में आतंकवादी यासीन मलिक की पत्नी को प्रधानमंत्री का सलाहकार बनाया गया है। हम आपको आगे फिल्म गदर-2 के रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे…

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  1. सुप्रीम कोर्ट में बिहार जातिगत सर्वे पर रोक लगाने वाली याचिका पर आज सुनवाई होगी। 14 अगस्त को कोर्ट ने बिहार में चल रहे जाति-आधारित जनगणना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
  2. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से निलंबित करने के मामले में संसद की विशेषाधिकार समिति आज बैठक करेगी। 10 अगस्त को संसद के मानसून सत्र के दौरान अधीर रंजन को गलत आचरण के चलते लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया था।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. MP-CG में भाजपा की पहली लिस्ट जारी; मध्यप्रदेश के 39, छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवार तय

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग बुधवार देर रात तक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई थी। मीटिंग में PM मोदी ने MP के नेताओं से कमजोर सीटों पर फोकस करने के लिए कहा था।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग बुधवार देर रात तक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई थी। मीटिंग में PM मोदी ने MP के नेताओं से कमजोर सीटों पर फोकस करने के लिए कहा था।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही मध्य प्रदेश की 39 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। ये सभी वो सीटें हैं, जहां वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है और बीजेपी लगातार दो बार से हार रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन सीट से उनके भतीजे विजय बघेल को उतारा है।

ये खबर अहम क्यों है: 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इन दोनों राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली थी। हालांकि, बाद में MP में कांग्रेस के 22 विधायक BJP में शामिल हो गए और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। वहीं, छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटों में से BJP को सिर्फ 15 सीट पर ही जीत मिली थी। कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई। अब बीजेपी उन सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही है, जहां उसको हार मिली या फिर कमजोर दिख रही है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. पाकिस्तान में आतंकी यासीन मलिक की पत्नी PM की एडवाइजर बनीं

जम्मू-कश्मीर के आतंकी यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को पाकिस्तान के केयर टेकर प्राइम मिनिस्टर का सलाहकार बनाया गया है। वे अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी हैं, जिस पर युवाओं को आतंकवाद के लिए उकसाने का आरोप है। मुशाल मलिक के पास पाकिस्तान के अलावा ब्रिटेन की नागरिकता है, पाक में दोहरी नागरिकता वाले फुल टाइम मिनिस्टर नहीं बन सकते, लेकिन एडवाइजर बनाया जा सकता है।

ये खबर अहम क्यों है: आतंकी यासीन की पत्नी मुशाल पाकिस्तान में बैठ कर अक्सर भारत विरोधी बयान देती रहती हैं। पिछले दिनों आई फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ पर उन्होंने कहा था- कश्मीर पूरी तरह से पाकिस्तान का है और हम इसे लेकर रहेंगे। पाकिस्तान से वो अपने आतंकी पति की रिहाई की भी मुहिम चलाती रही हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. मणिपुर हिंसा की जांच CBI के 53 अफसर करेंगे, टीम में 29 महिलाएं

यह मणिपुर हिंसा की 11 जून की तस्वीर है। इसमें कुकी समुदाय के घर जलते हुए दिख रहे हैं।

यह मणिपुर हिंसा की 11 जून की तस्वीर है। इसमें कुकी समुदाय के घर जलते हुए दिख रहे हैं।

मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच के लिए CBI ने 53 अफसरों की लिस्ट तैयार की है। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह अपनी तरह का पहला मोबिलाइजेशन है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों को एक साथ सर्विस में तैनात किया गया है। CBI मणिपुर हिंसा से जुड़े 17 मामलों की जांच कर रही है। इनमें महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित दो मामले भी शामिल हैं।

ये खबर अहम क्यों है: मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में 160 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि मणिपुर में 6523 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें से 11 केस महिलाओं और बच्चों की हिंसा से जुड़े हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. मलेशिया में प्लेन क्रैश से 10 की मौत, एयरपोर्ट के बजाय हाईवे पर करने लगा लैंड

मलेशिया के सेलांगोर में एक प्राइवेट प्लेन दो वाहनों से टकराकर क्रैश हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। प्लेन में 2 क्रू मेंबर और 6 पैसेंजर सवार थे। हादसे में सड़क से गुजर रहे दो लोगों की भी मौत हुई है। हादसे से कुछ देर पहले प्लेन का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया था। यह हाईवे पर लैंड करने लगा, उसी दौरान एक कार और एक बाइक से टकरा गया।

ये खबर अहम क्यों है: इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के मुताबिक, 2022 में कुल प्लेन से जुड़ी 39 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 174 से ज्यादा से लोगों की मौत हो गई। इसी संस्था ने बताया कि 1982 से 2019 तक 83 हजार से ज्यादा प्लेन दुर्घटनाएं हुईं और इसमें करीब 95 हजार लोग घायल हुए। हालांकि, संस्था ने मौतों का आंकड़ा नहीं बताया।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. 2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी गदर-2, अब तक का कलेक्शन ₹261 करोड़

गदर-2, पठान के बाद 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने 238 करोड़ रुपए कमाने वाली द केरला स्टोरी को पीछे कर दिया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस में सिर्फ 6 दिन में गदर-2 की टोटल कमाई 261.35 करोड़ रुपए हो गई है। अब 543.05 करोड़ कमाने वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान सिर्फ गदर-2 से आगे है।

ये खबर अहम क्यों है: फिल्म दुनिया के एक्सपर्ट्स का मानना है कि गदर-2, पठान के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे कर सकती है। खास बात यह है कि पठान सोलो रिलीज हुई थी। इसके अलावा उसका स्क्रीन काउंट भी गदर-2 से ज्यादा था। इसके बावजूद अगर गदर-2, पठान के कलेक्शन के नजदीक भी पहुंचती है, तो यह अपने आप में ऐतिहासिक होगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. राष्ट्रपति मुर्मू ने वॉरशिप INS विंध्यगिरि लॉन्च किया, ब्रह्मोस तैनात हो सकेगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में कोलकाता में वॉरशिप INS विंध्यगिरि को लॉन्च किया। यह वॉरशिप एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स और ऑटो मेलारा नौसैनिक गन से लैस है, जो दुश्मन के जहाज या हेलिकॉप्टर पर हमला कर उसे तबाह कर सकती है। इसमें दो डीजल इंजन लगे हैं। इसके अलावा 2 जनरल इलेक्ट्रिक इंजन लगे हैं। यानी यह इलेक्ट्रिक-डीजल युद्धपोत है।

ये खबर अहम क्यों है: विंध्यगिरी अगर 52 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चले तो इसकी रेंज 4600 किलोमीटर रहेगी। अगर 30-33 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चले तो यह 10,200 किलोमीटर तक जा सकता है। इसमें इमरजेंसी बचाव या हमला करने के लिए दो बोट्स हैं। इसमें एक साथ 35 अधिकारियों सहित 226 नौसैनिक तैनात हो सकते हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. PM मोदी के सलाहकार ने संविधान बदलने को कहा: JDU बोली- वे चाटुकारिता कर रहे, इसके पीछे BJP-RSS की नफरती सोच (पढ़ें पूरी खबर)
  2. अफगानिस्तान में सभी 70 पॉलिटिकल पार्टियां बैन: तालिबान बोला- ये इस्लामिक कानून के खिलाफ, इससे विभाजन की भावना बढ़ती है (पढ़ें पूरी खबर)
  3. कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया:खड़गे का जवाब- हमने लोकतंत्र-संविधान बचाकर रखा, तभी मोदी प्रधानमंत्री बने (पढ़ें पूरी खबर)
  4. शरद बोले- प्रधानमंत्री मणिपुर की महिलाओं का दर्द नहीं समझते:कहा- संसद में 3-4 मिनट ही इस मुद्दे पर बोले; वे इसे लेकर गंभीर नहीं हैं (पढ़ें पूरी खबर)
  5. गुलाम नबी बोले- हिंदू धर्म इस्लाम से बहुत पुराना:कश्मीर में भी 600 साल पहले कोई मुसलमान नहीं था, सभी कश्मीरी पंडित थे (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर राहुल बोले: उनकी पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं; भाजपा ने कहा- हम सभी पूर्व PM को सम्मान दे रहे (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

महिला को जिंदा दफन किया, 11 दिन बाद कब्र से खोदकर निकाली गई बाहर

ब्राजील में एक जिंदा महिला को मरा समझकर उसकी फैमिली ने दफना दिया। वो 11 दिनों तक कब्र में दफन रही। महिला की पहचान 37 साल की रोसांगेला अल्मेडा डॉस सैंटोस के तौर पर हुई। कब्रिस्तान के पास रहने वालों को लगातार चीख पुकार की आवाज आने के बाद महिला का पता चला। भीड़ ने ताबूत को बाहर निकाला तब महिला की सांसे चल रही थी। उसके शरीर में हलचल थी। हालांकि, महिला ने अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…