10:28 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
10 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 29/2
10 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। जो रूट 12 और डेविड मलान 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:59 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
एक ही ओवर में बुमराह ने झटके दो विकेट
चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (5) को आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने हसीब हमीद (0) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया।
09:45 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
भारत के 191 रन के जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोही बर्न्स और हसीब हमीद क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर उमेश यादव फेंक रहे हैं।
09:35 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
भारत की पहली पारी 191 रन पर हुई ऑलआउट
भारत 191 रन पर आउट हो गया।
क्रिस वोक्स ने चौका लगाया।#डब्ल्यूटीसी23 | #इंग्वींड | https://t.co/zRhnFiKhzZ pic.twitter.com/T8eP4jp8EB
— ICC (@ICC) 2 सितंबर 2021
09:28 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेलकर शार्दुल आउट
शार्दुल ठाकुर के निचले क्रम के विशेष के बाद एक निरंतर, स्टैंडिंग ओवेशन https://t.co/UpTMH8QwQ0 | #इंग्वींड pic.twitter.com/ahKjPzIps6
– ईएसपीएनक्रिकइन्फो (@ESPNcricinfo) 2 सितंबर 2021
09:21 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
शार्दुल ने 31 गेंदों में जड़ा पचासा
शार्दुल ठाकुर ने 31 गेंदों में टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। आठवें विकेट के लिए शार्दुल और उमेश यादव की 60 से अधिक रन की साझेदारी हो चुकी है। शार्दूल इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले दिग्गज इयान बॉथम को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, उन्होंने भारत की तरफ से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कपिल देव ने 30 गेंदों में पचासा जड़ा था।
शार्दुल ठाकुर के लिए 31 गेंदों में तेज अर्धशतक
वह क्या दस्तक दे रहा है!#डब्ल्यूटीसी23 | #इंग्वींड | https://t.co/zRhnFiKhzZ pic.twitter.com/odUam0xSDL
— ICC (@ICC) 2 सितंबर 2021
Shardul Thakur 50 in 31 balls
** टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज (कपिल 30 गेंद)
** इंग्लैंड में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज (1986 में ओवल में बॉथम 32 गेंदें भी)#INDvsEND #IndvEng#इंग्वींड #EngvsInd– मोहनदास मेनन (@mohanstatsman) 2 सितंबर 2021
08:50 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
ऋषभ पंत नौ रन बनाकर आउट
53वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस वोक्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (9) को मोईन अली के हाथों कैच आउट कराया।
08:18 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
चायकाल तक स्कोर 122/6
चायकाल तक भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 4 और शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
वह चौथे टेस्ट के पहले दिन की चाय होगी।#टीमइंडिया 122/6
स्कोरकार्ड – https://t.co/OOZebPnBZU #इंग्वींड pic.twitter.com/avb0M4LyW5
— BCCI (@BCCI) 2 सितंबर 2021
08:09 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट
50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओवरटन ने भारत को छठा झटका दिया। उन्होंने रहाणे को मोईन अली के हाथों कैच आउट कराया।
07:41 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
44 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 105/5
44 ओवर्स के बाद भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि ऋषभ पंत अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।
07:34 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
अर्धशतकीय पारी खेलकर विराट आउट
भारी विकेट! विराट कोहली को ओली रॉबिन्सन से पीछे हटना पड़ा https://t.co/UpTMH8QwQ0 | #इंग्वींड pic.twitter.com/tYjaYE2BaE
– ईएसपीएनक्रिकइन्फो (@ESPNcricinfo) 2 सितंबर 2021
07:23 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
विराट कोहली ने जड़ा पचासा
पचास!
के लिए एक अच्छी तरह से बनाया अर्धशतक #टीमइंडिया कप्तान @imVkohli. टेस्ट क्रिकेट में उनका 27वां।
रहना – https://t.co/OOZebP60Bk #इंग्वींड pic.twitter.com/yG6KThBfQc
— BCCI (@BCCI) 2 सितंबर 2021
06:40 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
31 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 72/4
31 ओवर्स के बाद भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 25 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
06:34 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
जडेजा 10 रन बनाकर आउट
30वें ओवर की आखिरी गेंद पर वोक्स ने भारत को चौथा झटका दिया। वोरक्स ने रविंद्र जडेजा (10) को कप्तान जो रूट के हाथों कैच आउट कराया। विराट और जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई।
05:37 अपराह्न, 02-सितंबर-2021
लंच तक भारत का स्कोर 54/3
वह चौथे टेस्ट के पहले दिन लंच होगा।
बैट में डालने के बाद #टीमइंडिया 54/3 हैं।
स्कोरकार्ड – https://t.co/OOZebPnBZU #इंग्वींड pic.twitter.com/GE6UOl89Ls
— BCCI (@BCCI) 2 सितंबर 2021
.