IGMC में बनाया महिला स्वास्थ्यकर्मी का अश्लील वीडियो: सफाई कर्मचारी ने चेंजिंग रूम में छिपाकर लगाया मोबाइल; महिला ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोचा, अस्पताल प्रशासन ने किया बर्खास्त

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • हिमाचल
  • शिमला
  • सफाई कर्मी का महिला स्वास्थ्य कर्मी के कपड़े बदलने का वीडियो, महिला कर्मी ने दिखाई मुस्तैदी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आईजीएमसी प्रशासन बर्खास्त

शिमला4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IGMC अस्पताल, जिसमें सफाई कर्मी स्वास्थ्य महिला कर्मी का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया।

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में महिला स्वास्थ्य कर्मी का कपड़े बदलते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वहीं का एक सफाई कर्मचारी ने इस हरकत को अंजाम दे रहा था। महिला ने मुस्तैदी दिखाते हुए सफाई कर्मचारी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। वहीं IGMC प्रशासन ने आरोपी को सफाई कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी IGMC के एक विभाग में कार्यरत है। आईएमसी पहुंचने के बाद ड्यूटी पर जाने के लिए वह चेंजिंग रूम में जाकर ड्रेस बदल रही थी। जब वह ड्रेस चेंज कर रही थी तो उसने देखा कि चेंजिंग रूम के साथ वाले कमरे की दीवार के ऊपर एक मोबाइल रखा हुआ है, जिसका कैमरा उसकी तरफ है। महिला को इस पर शक हुआ। जिस पर वह घबराकर चेंजिंग रूम से बाहर निकल गई। बाहर निकल कर उसने देखा कि एक सफाई कर्मचारी कमरे के बाहर खड़ा है। वह दीवार पर से मोबाइल उतार रहा था। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पहले तो आईजीएमसी प्रशासन को दी। उसके बाद लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी को भी सूचित किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया आरोपी को गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका मोबाइल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। DSP हेड क्वार्टर कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

IGMC प्रशासन ने किया आरोपी को बर्खास्त
IGMC के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी सफाई कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। यह बेहद शर्मनाक मामला है। महिला स्वास्थ्यकर्मी की ओर से पुलिस के पास शिकायत दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं…

.