AAP सांसद संजय सिंह की कोर्ट में आज पेशी: ED ने शराब घोटाले में कल गिरफ्तार किया था; BJP मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ED ने बुधवार (4 अक्टूबर) की सुबह 7 बजे आप सांसद संजय सिंह के घर पर रेड की थी। करीब 10 घंटे छानबीन के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब नीति घोटाले में बुधवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया था। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी गुरुवार सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन भी करेगी।

गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा- जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन हम लोग आप के सिपाही हैं। मरना मंजूर है, डरना मंजूर नहीं है। संजय सिंह की पत्नी ने बताया कि ED ने पूरे घर की छानबीन की। कंप्यूटर से लेकर कागजात तक देखे। उन्हें कुछ नहीं मिला।

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी ने संजय सिंह के परिवार से मुलाकात की।

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी ने संजय सिंह के परिवार से मुलाकात की।

जनवरी में ED की चार्जशीट में जुड़ा था संजय सिंह का नाम ED ने इसी साल जनवरी में अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। दरअसल, शराब नीति घोटाले में आरोपी से सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा ने कहा है कि उसके रेस्तरां में संजय सिंह और दिल्ली के बार-रेस्तरां मालिकों के बीच बैठक हुई थी।

इसमें मौजूद मनीष सिसोदिया ने भरोसा दिया था कि दोबारा सरकार बनने पर आबकारी नीति बनाते वक्त शराब कारोबारियों के हितों का ख्याल रखा जाएगा। अरोड़ा ने पार्टी फंड में 82 लाख दिए और वह सीएम केजरीवाल से मिला।

ED की चार्जशीट में नाम जोड़े जाने पर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था। उन्होंने दावा किया कि ED ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है। इस पर ED ने जवाब दिया कि हमारी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है।

इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है। सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी। जिसके बाद ED ने संजय सिंह को मीडिया में बयानबाजी न करने की सलाह दी थी, क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित है।

दिल्ली शराब नीति केस में ED की दूसरी सप्लिमेंट्री चार्जशीट 2 मई को जारी की गई थी। जिसमें आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा का भी नाम सामने आया था। हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, बसपा सांसद दानिश अली समेत कई नेता संजय सिंह के घर पहुंचे।

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, बसपा सांसद दानिश अली समेत कई नेता संजय सिंह के घर पहुंचे।

केजरीवाल बोले- जितने छापे करा लें, कुछ नहीं मिलेगा
संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा- ईमानदारी का रास्ता बहुत कठिन रास्ता होता है। इन लोगों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की। कहते हैं 100 करोड़ का घोटाला है। 1000 से ज्यादा रेड मार चुके हैं, लेकिन अब तक एक चवन्नी तक नहीं मिला है।

केंद्र सरकार सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबी है। कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर संजय सिंह की आवाज थी जो मोदी जी से बर्दाश्त नहीं हो रही थी।

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर किसने-क्या कहा…

आम आदमी पार्टी- संजय सिंह अडाणी के मुद्दे पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं और इसी वजह से उनके आवास पर छापेमारी की जा रही है। केंद्रीय एजेंसियों को पहले भी कुछ नहीं मिला और आज भी कुछ नहीं मिलेगा।

सौरभ भारद्वाज- यह एक काल्पनिक घोटाला है जिसमें पिछले 15 महीने से छान-बीन चल रही है। कम से कम 1 हजार जगहों पर ED और CBI छापेमारी कर चुकी हैं, लेकिन कहीं से भी 1 रुपया बरामद नहीं हुआ।

सांसद संजय राउत- संजय सिंह सांसद हैं और निर्भय पत्रकार रहे हैं। उनके घर में छापेमारी हो रही है। हमारे ऊपर छापेमारी होती है, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड में होती है, लेकिन गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और अन्य जहां उनकी (भाजपा) सरकार है उधर छापेमारी क्यों नहीं होती?

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी- जबरदस्ती, दमन, भय और आतंक का माहौल पत्रकारों के खिलाफ और उन नेताओं के खिलाफ कायम करना चाहती है जो विरोधी दल के हैं, विशेषकर जो INDIA गठबंधन से जुड़े हैं। जिस तरह संजय सिंह के यहां छापेमारी हो रही है वह निंदनीय है।

ये खबर भी पढ़ें…

AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार:दिल्ली आबकारी केस में ED ने 10 घंटे छापेमारी की, इसी केस में मनीष सिसोदिया जेल में हैं

ED की टीम के साथ बुधवार देर शाम अपने घर से निकलते संजय सिंह।

ED की टीम के साथ बुधवार देर शाम अपने घर से निकलते संजय सिंह।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ED ने अरेस्ट कर लिया है। उनके दिल्ली वाले घर पर बुधवार सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची थी। 10 घंटे तक चली इस छापेमारी के बाद गिरफ्तारी हुई। संजय ने गिरफ्तारी से पहले अपनी मां के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 7-8 अधिकारी आबकारी नीति केस के सिलसिले में छानबीन कर रहे थे। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। इस केस में मनीष सिसोदिया जेल में हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ED ने सिसोदिया के नए बैंक अकाउंट की डिटेल मांगी:आप नेता कोर्ट से बोले- मैं कितनी रोटियां खाता हूं इसके सिवाय उन्हें सब पता

मनीष सिसोदिया की यह तस्वीर 25 अगस्त की है, जब उन्हें राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेशी पर लाया गया था।

मनीष सिसोदिया की यह तस्वीर 25 अगस्त की है, जब उन्हें राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेशी पर लाया गया था।

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार 25 अगस्त को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नया बैंक खाता खोलने से जुड़े डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने की परमिशन दे दी। इसके बाद सिसोदिया नया बैंक अकाउंट खोल सकेंगे। स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर नवीन कुमार मट्टा ने कोर्ट से कहा कि सिसोदिया के नए बैंक अकाउंट की जानकारी एजेंसी को भी दी जाए। इस पर मनीष ने कहा कि एजेंसी को सब पता है, सिवाय इसके कि मैं कितनी रोटियां खा रहा हूं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…