AAP नेता को ED का नोटिस: केजरीवाल ने कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया, बोले- इससे हम कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत होंगे

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • अरविंद केजरीवाल | आम आदमी पार्टी बनाम भाजपा; आप नेता को प्रवर्तन निदेशालय का नोटिस मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को सोमवार को ED का नोटिस मिलने पर बयानबाजी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। गुप्ता पर कांग्रेस में शामिल हो चुके पूर्व आप नेता सुखपाल सिंह खैरा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल होने का आरोप है।

ED ने गुप्ता को 22 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी ने खैरा के खिलाफ ड्रग तस्करी और फर्जी पासपोर्ट के मामले में केस दर्ज किया है। उन्होंने 2019 में AAP छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक जांच एजेंसी के अधिकारी ने उन्हें बताया है कि खैरा ने आप को अमेरिका से 73.72 लाख रुपए की डोनेशन दिलाई थी।

राघव चड्‌ढा ने भी भाजपा को घेरा
सुखपाल सिंह खैरा ने भी ED की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। खैरा ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकार के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ बोलने की सजा मिल रही है। BJP पर हमला बोलते हुए इसे डराने के लिए सेंट्रल एजेंसियों की कार्रवाही बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी BJP ने हमे IT डिपार्टमेंट और पुलिस के साथ मिलकर हराने की कोशिश की थी, लेकिन हमने 62 सीट जीती।

केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि भारत के लोग ईमानदार राजनीति चाहते हैं। BJP अपनी इस चाल में कभी सफल नहीं हो पाएगी। इससे उल्टा हम ज्यादा मजबूत होंगे। AAP के राघव चड्डा ने भी ट्विटर पर भाजपा के खिलाफ मोर्च खोला। उन्होंने कहा कि BJP की पसंदीदा एजेंसी की तरफ से हमे लव लेटर मिला है।

खबरें और भी हैं…

.