पटियाला में ऑटो खड़ा करने को लेकर खूनी जंग: कुल्हाड़ी मारकर घायल किए 6 लोग; पकड़ने आई पुलिस पर भी हमला, रस्सियों से बांधकर पकड़ना पड़ा आरोपी को

पटियाला/लुधियाना7 घंटे पहले

हाथ में कुल्हाड़ी लेकर लोगों को मारने के लिए घूम रहा आरोपी।

पंजाब के पटियाला जिले के गुरु नानक नगर में शुक्रवार सुबह ऑटो खड़ा करने को लेकर हुए झगड़े के बाद चालक ने खौफनाक खूनी खेल खेला है। झगड़ते-झगड़ते वह इतना खूंखार हो गया कि उसने कुलहाड़ी से 6 लोगों पर हमला किया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। यहीं नहीं उसने पकड़ने आई पुलिस पार्टी पर भी हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने आरोपी को रस्सियों से बांधकर काबू किया और फिर उसे थाने ले जाकर उसके खिलाफ आापराधिक मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी को रस्सियों से बांधकर पकड़ने का प्रयास करती पुलिस।

घटनाक्रम अर्बन एस्टेट फेस 3 नजदीक गुरु नानक, नगर गली नंबर 18 का बताया जा रहा है। ऑटो चालक सुखविंदर सिंह का मोहल्ले के लोगों के साथ ऑटो खड़ा करने को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि उसने कुलहाड़ी उठाई और मोहल्ले वालों पर हमला कर दिया। गुरु नानक नगर में हमला करने के बाद वह पटियाला-चंडीगढ़ रोड पर पहुंचा और वहां से गुजर रहे लोगों पर हमले करने लगा। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों की सहायता से पकड़ने का प्रयास किया।

आरोपी को पकड़ने के बाद थाने लेकर जाती पुलिस।

आरोपी को पकड़ने के बाद थाने लेकर जाती पुलिस।

लेकिन वह किसी भी तरह से पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। उसने पुलिस वालों पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया। फिर उसे पकड़ने का जाल बिछाया गया। एक शख्स ने उसे बातों में लगाया और पीछे से पुलिस वालों ने उसे पकड़कर रस्सियों से बांध दिया। वह बार-बार यही कह रहा था कि सभी को मार देगा। थाना लाहौरी गेट मुखी महल सिंह ने बताया कि हमने आरोपी को काबू किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच अर्बन एस्टेट पुलिस की ओर से की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply