जजों की नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट को तीन महिला न्यायाधीश समेत नौ नए जज मिले, अब 34 में से सिर्फ एक पद खाली

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नए जजों में शामिल जस्टिस नागरत्ना पहली महिला सीजेआई बनने की दावेदार।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी के साथ ही गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला न्यायाधीशों समेत नौ नए जजों की नियुक्ति हो गई। इसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट में जजों के स्वीकृत 34 पदों में से सिर्फ एक पद खाली रह गया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने भी जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी।

नवनियुक्त जजों को 31 अगस्त को सीजेआई (देश के मुख्य न्यायाधीश) एनवी रमना शपथ दिलाएंगे। नए जजों में शामिल जस्टिस बीवी नागरत्ना सितंबर-2027 में देश की पहली महिला सीजेआई की दावेदार हो सकती हैं। वे फिलहाल कर्नाटक में हाईकोर्ट पदस्थ हैं।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply