चंडीगढ़ में राकेश टिकैत की पहली हल्ला बोल रैली: सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में 10 हजार किसानों के आने का अनुमान, आंदोलन की समर्थक महिलाओं के बाल खीचने पर माहौल बिगड़ने की आशंका; पुलिस चौकस

चंडीगढ़4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली रैली के बारे में जानकारी देते किसान।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को खेती कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों की तरफ से रैली की जा रही है। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत समेत कई बड़े चेहरे आएंगे, वहीं बीते दिनों किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं के बाल पकउ़कर खींचने का मामला भी गर्मा सकता है। हालांकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की आशंका के चलते इससे निपटने के लिए पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर रखी है। रैली के आयोजनस्थल के अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात है।

दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में किसानों की तरफ से रैली पूर्व नियोजित है। इस रैली को हल्ला बोल रैली का नाम दिया गया है, वहीं राकेश टिकैत पहली बार चंडीगढ़ में इस तरह की रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इस रैली में संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य वक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहली बार चंडीगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 84 साल के बुजुर्ग बाबा लाभ सिंह निहंग जो शहर के मटका चौक पर पिछले 8 महीने से ज्यादा समय से किसानों का समर्थन कर रहे हैं, भी शामिल होंगे।

सम्मेलन को लेकर रैली ग्राउंड में पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है। वहीं इस रैली को देखते हुए यूटी पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही इस रैली में पंजाबी गायक, बुद्धिजीवी और किसानों के हकों की बात करने वाली हस्तियां भी शामिल होंगी। किसान नेताओं का कहना है कि इस रैली में चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों से करीब 10 हजार किसान शामिल होने के लिए आएंगे।

बता दें कि शहर के प्रमुख चौकों पर रोजाना शाम को किसानों के हक में नारेबाजी करने वाले लोग भी इस सम्मेलन में शिरकत करें। इस रैली में किसान मुद्दों को एक बार फिर से उठाया जाएगा और शहर में बीजेपी नेताओं की ओर से किसान समर्थित युवती के साथ गाली-गलौज करने के मामले को भी उठाया जाएगा। रैली में पेंडू संघर्ष कमेटी चंडीगढ़, किसान एकता चंडीगढ़ मटका चौक, नौजवान किसान एकता, समूह विद्यार्थी जत्थेबंदियां, बेस्टेक मोर्चा मोहाली, लोकहित मिशन, सिंह शहीदां किसान मोर्चा सोहाना, निष्काम सेवक जत्था दड़वा, फार्मर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों सहित कई लोग शिरकत करेंगे।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply