वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के दूसरे संस्करण का इनॉगरेशन आज: भारत मंडपम में PM मोदी उद्घाटन करेंगे; 80 देश के 1200 लोग शामिल होंगे

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2023 में देश और विदेश की कंपनियां अपने फूड आइटम्स का प्रदर्शन करेंगी। (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2023 के दूसरे संस्करण का इनॉगरेशन करेंगे। इस प्रोग्राम के तहत पीएम फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन करेंगे।

वो स्वयं सहायता समूहों (SHG) को मजबूत करने के लिए एक लाख से ज्यादा SHG सदस्यों को बीज सहायता देंगे। इसके अलावा, पीएम एक राउंड टेबल मीटिंग में भी शामिल हो सकते हैं।

यह प्रोग्राम 3 से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। इसमें 80 से ज्यादा देशों के 1200 से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

वर्ल्‍ड फूड इंडिया का पहला संस्करण 2017 में आयोजित हुआ था। इसमें 918 किलो की खिचड़ी बनाई गई थी। इस दौरान सबसे ज्यादा खिचड़ी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था।

2017 में वर्ल्‍ड फूड इंडिया प्रोग्राम में 918 किलो की खिचड़ी बनाई गई थी, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

2017 में वर्ल्‍ड फूड इंडिया प्रोग्राम में 918 किलो की खिचड़ी बनाई गई थी, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

भारत को दुनिया की फूड बास्केट रूप में दिखाना उद्देश्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोग्राम का उद्देश्य भारत को दुनिया की फूड बास्केट के रूप में दिखाना है। इसमें 23 राज्य सरकारें, 18 केंद्रीय मंत्रालय और संबंधित डिपार्टमेंट हिस्सा ले रहे हैं। इसमें स्मारक टिकट और सिक्कों का भी अनावरण किया जाएगा।

दुनिया का सबसे लंबा डोसा बनाने की कोशिश की जाएगी
इस प्रोग्राम में इस साल दुनिया का सबसे लंबा डोसा बनाने की कोशिश की जाएगी। केंद्रिय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने 1 नवंबर को यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इस साल सबसे लंबे डोसे का गिनीज रिकार्ड बनाने की कोशिश की जाएगी, जिसकी लंबाई 100 फीट से ज्यादा होगी। इस बाजरा डोसे को बनाने के लिए 60 से 80 शेफ एक साथ काम करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें…

मोदी ने मोटे अनाज पर डाक टिकट-सिक्का जारी किया, बोले- मिलेट्स की कामयाबी हमारी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में होने वाली ग्लोबल मिलेट्स (मोटा अनाज) कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन कर दिया। यह कॉन्फ्रेंस दिल्ली के इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर ( IARI) कैंपस में आयोजित की गई। इस मौके पर PM मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 पर एक डाक टिकट और सिक्के का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने बायर सेलर मीट और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…