राहुल गांधी शिमला पहुंचे: सोनिया और प्रियंका गांधी तीन दिन से छराबड़ा में; अब राहुल भी शिमला में बिताएंगे कुछ दिन

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Congress Leader Rahul Gandhi Reached Shimla, Sonia And Priyanka Gandhi In Chharabra For Four Days, Himachal Shimla News

शिमला17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार देर शाम शिमला पहुंचें। चंडीगढ़ तक राहुल गांधी मध्य प्रदेश से फ्लाइट में आएं, जबकि चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला के छराबड़ा पहुंचे।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी चार दिन पहले ही शिमला पहुंच गए हैं‌। आज राहुल गांधी छुट्टियां भी मध्य प्रदेश चुनाव की थकान मिटाने के लिए शिमला पहुंचे‌ं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

पार्टी सूत्रों की मानें तो अगले कुछ दिन यही रुक सकते है और यही से देश की राजनीति पर नजर रखेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर राहुल का कोई प्रोग्राम नहीं है।

प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में बना रखा है अपना घर

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने कल्याणी हेलीपैड के समीप देवदार के घने जंगल के बीच पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है।

प्रियंका गांधी साल में पांच से छह बार यहां आती हैं। सोनिया गांधी और बीच में राहुल गांधी भी छराबड़ा आते रहे हैं।