UP के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन LIVE: अलीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित; विनय कटियार ने कहा- आखिरी दिनों में अयोध्या जाना चाहते थे

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • Uttar pradesh
  • लखनऊ
  • यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन लाइव: सीएम योगी आदित्यनाथ पीजीआई पहुंचे, कल्याण सिंह अध्यक्ष और पीएम मोदी को दी श्रद्धांजलि

लखनऊकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका आज निधन हो गया। -फाइल फोटो।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (बाबू जी) नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI में आखिरी सांस ली। कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। हॉस्पिटल पहुंचे सीएम योगी ने बताया कि सोमवार को अलीगढ़ में सोमवार को कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार होगा। अभी उनका पार्थिव शव उनके आवास पर ले जाया जा रहा है। सुबह उनके आवास पर लोग अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर विधानसभा और फिर BJP कार्यालय में ले जाया जाएगा। सीएम ने प्रदेश में तीन दिनों के लिए राजकीय शोक की घोषणा भी की।

कल्याण सिंह यूपी में भाजपा के पहले सीएम थे। उन्होंने पहली बार सीएम बनने के बाद मंत्रिमंडल के साथ सीधे अयोध्या में जाकर राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराए जाने के दौरान कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने की अनुमति नहीं दी थी।

विनय कटियार बोले- मेरा बड़ा भाई चला गया
भाजपा नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त की। बोले कि हमारे बड़े भाई चले गए। वो ठीक हो रहे थे। मेरा हाथ पकड़ लिया था। बहुत देर तक हाथ पकड़े गए। संकेत में वह कुछ कहना चाह रहे थे, लेकिन समझ में नहीं आया। हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। कटियार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद वह अयोध्या जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें संकठन की तरफ से रोक दिया गया। उनको अयोध्या नहीं पहुंचने दिया गया।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply