हांसी में पूर्व फौजी के हत्यारों का सुराग नहीं: ऋतुराज का पोस्टमार्टम आज, बीमार मां-बाप का इकलौता सहारा थे, बाइक सवारों ने सिर में मारी गोली

हिसार2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऋतुराज यादव का फाइल फोटो।

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी कस्बे में शुक्रवार शाम ऋतुराज यादव की हत्या के मामले में आज उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। ऋतुराज को बाइक सवार युवकों ने सिर में गोली मारी थी। घायल ऋतुराज को इलाज के लिए हिसार के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। हांसी के शेखपुरा गांव के रहने वाले 35 साल के ऋतुराज आर्मी से रिटायर्ड थे और जींद पुलिस के SPO भी रह चुके थे। ऋतुराज कुछ महीनों से हांसी की राम सिंह कॉलोनी में किराने की दुकान चला रहे थे।

उनकी मां कई सालों से आंखों से देख नहीं सकती है और पिता चतर सिंह भी कैंसर के मरीज हैं। पत्नी गर्भवती है और 12 वर्षीय बेटा रितिक भी है। DSP सिटी विनोद शंकर ये तो बता रहे हैं कि गोली मारने वाले दो युवक थे, लेकिन अब तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply