चांद पर घूमते रोवर का नया VIDEO: राहुल बोले- देश का पैसा बाहर जा रहा; चीन बोला- अरुणाचल, अक्साई चिन कानूनन हमारा

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Rahul Gandhi Gautam Adani | INDIA Vs NDA Meeting

एक मिनट पहलेलेखक: शुभांक शुक्ला

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी रही। राहुल ने दावा किया कि देश का एक अरब डॉलर रुपए बाहर भेजा गया। उन्होंने आगे कहा कि यह पैसा भेजने वाला PM मोदी का करीबी है। उधर, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल और अक्साई चिन हमारा है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…

  1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ जाएंगे। वे कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेंगे। 70 दिनों में ये शाह का चौथा दौरा है।
  2. भारतीय नौसेना की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मुंबई में नया वॉरशिप महेंद्रगिरि लॉन्च किया जाएगा। ये प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनने वाला सातवां और आखिरी स्टील्थ फ्रिगेट है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. अडाणी मामले पर राहुल बोले- देश का 1 अरब डॉलर बाहर भेजा गया, इसकी जांच हो

'द गार्जियन' और 'फाइनेंशियल टाइम्स' में अडाणी को लेकर छपी खबर दिखाते हुए राहुल।

‘द गार्जियन’ और ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ में अडाणी को लेकर छपी खबर दिखाते हुए राहुल।

अडाणी ग्रुप को लेकर आई OCCRP की रिपोर्ट पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि देश का एक अरब डॉलर बाहर भेजा गया। जो पैसा बाहर भेजा जा रहा है, वो PM के करीबी व्यक्ति का है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। दरअसल, विदेशी फर्म OCCRP ने दावा किया है कि अडाणी ग्रुप के निवेशकों ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयरों को खरीदकर बाजार में लाखों डॉलर का निवेश किया। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडाणी के 9 शेयरों में गिरावट आई है।

ये खबर अहम क्यों है: अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद राहुल लगातार अडाणी का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने 7 फरवरी को संसद में पूछा था कि अडाणी पहले दुनिया के अमीरों में 609वें नंबर पर थे, लेकिन कौन सा जादू हुआ कि नौ साल में वे नंबर दो पर पहुंच गए। राहुल बार-बार पूछ रहे हैं कि आखिर गौतम अडाणी का PM मोदी से क्या रिश्ता है?

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. चीन ने कहा- अरुणाचल, अक्साई चिन कानूनन हमारा हिस्सा, बोला- भारत शांत रहे

अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपने नक्शे में दिखाने वाला चीन अब अपनी हरकत को जायज ठहरा रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह मैप चीन की संप्रुभता और अखंडता को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। यह हिस्सा कानूनन हमारा है। इसके साथ ही चीन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत इस मुद्दे पर शांत रहेगा और इस पर ज्यादा बात करने से बचेगा।

ये खबर अहम क्यों है: चीन ने 28 अगस्त को अपना ऑफिशियल मैप जारी किया। इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन को अपने क्षेत्र में दिखाया। इस पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ये चीन की पुरानी आदत है। उनके दावों से कुछ नहीं होता।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. चांद पर घूमते हुए रोवर का नया VIDEO आया, चांद की सतह पर प्लाज्मा मिला

चांद की सतह पर रोवर विक्रम के रोटेशन का वीडियो लैंडर विक्रम के कैमरे से खींचा गया है।

चांद की सतह पर रोवर विक्रम के रोटेशन का वीडियो लैंडर विक्रम के कैमरे से खींचा गया है।

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के आठ दिन पूरे हो चुके हैं। लैंडर विक्रम ने चांद के साउथ पोल पर प्लाज्मा खोजा है, हालांकि ये कम घना है। वहीं, इसरो ने रोवर प्रज्ञान का एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सुरक्षित रूप से सतह पर अठखेलियां करता दिखाई दे रहा है। इसरो ने लिखा कि लैंडर विक्रम प्रज्ञान रोवर को ऐसे देख रहा है, जैसे मां अपने बच्चे को खेलते हुए प्यार से देखती है।

ये खबर अहम क्यों है: चंद्रयान-3 के जरिए ISRO चांद पर खनिज पदार्थों की खोज कर रहा है। अभी तक चांद के साउथ पोल पर सल्फर, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी का पता चला है। ISRO के मुताबिक, चंद्रमा की सरफेस पर मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी मौजूद हैं, जबकि हाइड्रोजन की खोज जारी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. जया वर्मा रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं, आज पदभार संभालेंगी

जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। अनिल कुमार लाहोटी की जगह आज वे अपना पदभार ग्रहण करेंगी। ये जिम्मेदारी संभालने वाली वे पहली महिला होंगी। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक रहेगा। फिलहाल वे रेलवे बोर्ड में ऑपरेशन और बिजनेस डेवलपमेंट की मेंबर हैं।

ये खबर अहम क्यों है: ओडिशा के कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के समय जया वर्मा ने ही सरकार को घटना की पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने प्राइम मिनिस्टर ऑफिस ( PMO ) में इस घटना का पावर प्रेजेंटेशन भी दिया था। इस हादसे के दौरान जया के काम की बहुत तारीफ की गई थी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. भारत की GDP ग्रोथ 7.8% पहुंची, 4 तिमाहियों में सबसे ज्यादा

देश की GDP ग्रोथ अप्रैल-जून 2023 में 7.8 फीसदी रही है। यह पिछली 4 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है। हालांकि, RBI ने अप्रैल-जून, 2023 की तिमाही में GDP ग्रोथ 8.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। इससे पहले मार्च तिमाही में GDP ग्रोथ 6.1 फीसदी रही थी, जबकि पिछले साल जून तिमाही में ये 13.1 फीसदी दर्ज की गई थी।

ये खबर अहम क्यों है: अप्रैल-जून तिमाही में चीन की GDP ग्रोथ 6.3% थी। ऐसे में दुनिया के कई देशों में भारत अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी बना हुआ है। सबसे ज्यादा ग्रोथ सर्विस सेक्टर में हुई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. केंद्र ने 18-22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया, 5 बैठकें होंगी

केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें कुल 5 बैठकें होंगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी देते हुए कहा की संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार है। वहीं, शिवसेना उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा की गणेश उत्सव के दौरान सत्र बुलाना हिंदू भावनाओं के खिलाफ है। इससे पहले संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चला था।

ये खबर अहम क्यों है: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विशेष सत्र में सरकार ‘एक देश, एक चुनाव’ का बिल ला सकती है। इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और महिला आरक्षण बिल भी पेश किया जा सकता है। उधर, विपक्ष एक बार फिर से चीन के मैप, मणिपुर हिंसा और अडाणी मामले की JPC से जांच कराने जैसे मुद्दों पर केंद्र को घेरेगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. वायकाॅम-18 को मिले BCCI के मीडिया राइट्स: डोमेस्टिक टूर्नामेंट और भारत के घरेलू इंटरनेशनल मैच दिखाएंगे, 2028 तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया (पढ़ें पूरी खबर)
  2. साउथ अफ्रीका में बिल्डिंग में आग, 73 की मौत: 5 मंजिला इमारत में 200 बेघर लोग रह रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. I.N.D.I.A के नेता बोले- देश-संविधान बचाने साथ आए: गरीबी-बेरोजगारी पर मोदी फेल, हमने अगर उम्मीदें पूरी नहीं कीं तो जनता माफ नहीं करेगी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. अमेरिका के 4 राज्यों में इडालिया चक्रवात का कहर: 900 फ्लाइट्स कैंसिल; ये फ्लोरिडा में आया 100 साल का सबसे भयानक तूफान (पढ़ें पूरी खबर)
  5. MP में महिला को घसीटा-पीटा, चेहरे पर लात मारी: दूध के पैसों को लेकर की बदसलूकी; सागर पुलिस ने निकाला तीनों आरोपियों का जुलूस (पढ़ें पूरी खबर)
  6. केंद्र बोला-J&K को राज्य बनाने की तारीख नहीं बता सकते: सुप्रीम कोर्ट में कहा- विधानसभा चुनाव कभी भी कराने को तैयार; पहले पंचायत इलेक्शन होंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  7. सुप्रीम कोर्ट के नाम पर बनी फर्जी वेबसाइट: कोर्ट ने सर्कुलर जारी कर कहा- इस URL पर पर्सनल इंफॉर्मेशन शेयर न करें (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

TMC नेता ने सालगिरह पर पत्नी को गिफ्ट किया AK-47, फेसबुक पर फोटो पोस्ट की

पश्चिम बंगाल के पूर्व TMC नेता रियाजुल हक ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को AK-47 राइफल तोहफे में दी। उन्होंने इसकी फोटो फेसबुक पर पोस्ट की। इसके बाद बीजेपी ने राइफल मामले में आपत्ति जताई। इस पर रियाजुल ने सफाई देते हुए कहा की वो असली राइफल नहीं है, बल्कि खिलौना है। कुछ देर बाद उस फोटो को फेसबुक से डिलीट कर दिया।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…