गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के सम्मान का अलग अंदाज: डाक विभाग ने घर के बाहर लगाया गोल्डन लैटर बॉक्स, पानीपत के मुख्य डाकघर के बाहर लगे बक्से का रंग भी लाल से किया सुनहरा

पानीपत7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पानीपत जिले के गांव खंडरा में एथलीट नीरज चोपड़ा के घर के बाहर स्थापित किया गया गोल्डन कलर का लैटर बॉक्स और ओलिंपियन नीरज (दाईं ओर)।

टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे पानीपत के नीरज चोपड़ा को हर कोई अपने अंदाज में सैल्यूट कर रहा है। डाक विभाग ने भी नीरज के सम्मान में न सिर्फ पानीपत के मुख्य डाकघर के बाहर लगे लैटर बॉक्स का रंग सुनहरा कर दिया, बल्कि उनके घर के बाहर भी ऐसा ही एक और लैटर बॉक्स लगाया है। सामान्य रूप से लैटर बॉक्स का रंग लाल होता है। इन दोनों लैटर बॉक्स पर गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के साथ ही उनकी उपलब्धि भी लिखी हुई है।

पानीपत के मुख्य डाकघर के बाहर लगे लैटर बॉक्स का कलर चेंज करने के बाद उद्घाटन करते SSPO रणजीत सिंह और अन्य अधिकारी।

पानीपत के मुख्य डाकघर के बाहर लगे लैटर बॉक्स का कलर चेंज करने के बाद उद्घाटन करते SSPO रणजीत सिंह और अन्य अधिकारी।

असल में पिछले कई दिन से टोक्यो ओलिंपिक के जैवलिन थ्रो इंवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के खंडरा गांव निवासी नीरज चोपड़ा को हर तरफ से सम्मान मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया और उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। सरकारी विभागों ने भी नीरज चोपड़ा के सम्मान में बदलाव शुरू किए हैं। हरियाणा की मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल रंजू प्रसाद की पहल पर पानीपत के मुख्य डाकघर स्थित लैटर बॉक्स को गोल्डन बनाया गया है। बीते दिनों SSPO रणजीत सिंह ने गोल्डन लैटर बॉक्स का उद्घाटन किया था, वहीं नीरज के आने से ठीक पहले उनके घर के बाहर भी ऐसा ही एक और लैटर बॉक्स लगाया गया।

नीरज के लिए विशेष स्टैंप
SSPO ने बताया कि देश के लिए पानीपत के नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्ड मैडल जीतने पर डाक विभाग ने उन्हें सम्मान दिया है। वहीं मुख्‍य पोस्‍ट मास्‍टर रंजू प्रसाद ने कहा कि नीरज की उपलब्धि बहुत बड़ी है। देशभर से बधाइयां आ रही हैं। डाकघर ने भी उनके सम्मान में विशेष स्टैंप बनाई है। यह उन्हें भेंट की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply