एक बार इस्तेमाल हाेने वाला प्लास्टिक अगले साल से बंद: कप-प्लेट समेत एक बार इस्तेमाल हुए प्लास्टिक पर अगले साल से रोक, पॉलीथीन बैग की मोटाई अब 120 माइक्रोन तक की

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • कप प्लेट सहित सिंगल यूज प्लास्टिक पर अगले साल से प्रतिबंध, 120 माइक्रॉन तक पॉलिथिन बैग की मोटाई

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगल-यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध।

केंद्र सरकार ने अगले साल तक देश को एक बार इस्तेमाल हाेने वाले प्लास्टिक से मुक्त करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए अगले साल एक जुलाई से कप-प्लेट सहित सिंगल-यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश एक जुलाई 2022 से लागू होगा। इसके निर्माण, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग आदि हर तरह की गतिविधि पर प्रतिबंध होगा।

इसमें अधिकांश ऐसी वस्तुओं को शामिल किया गया है, जिनकी उपयोगिता कम है और कचरा अधिक बढ़ाते हैं। 30 सितंबर, 2021 हल्के वजन वाली प्लास्टिक कैरी बैग की मोटाई 50 माइक्रोन से बढ़ाकर 75 माइक्रोन होगी। जबकि 31 दिसंबर, 2022 से केवल 120 माइक्रोन की मोटाई के कैरी बैग के इस्तेमाल की अनुमति होगी।

इन पर प्रतिबंध होगा
प्लास्टिक स्टिक वाली इयरबड, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक डंडी, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी, आइसक्रीम स्टिक, सजावट के लिए थर्मोकोल, प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बों को लपेटने या पैकिंग की फिल्म, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट, 100 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply