कोरोना देश में: बीते एक महीने में 12.37 लाख नए केस आए, 24259 लोगों की मौत हुई, जुलाई के दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा 2.78 लाख मरीज बढ़े

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • लॉकडाउन: कोरोनावायरस का प्रकोप भारत के मामले, टीकाकरण लाइव अपडेट | महाराष्ट्र पुणे मध्य प्रदेश भोपाल इंदौर राजस्थान उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब बिहार उपन्यास कोरोना (COVID 19) मौत टोल इंडिया टुडे, मुंबई दिल्ली कोरोनावायरस समाचार

नई दिल्ली11 मिनट पहले

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के चलते देश में संक्रमण के मामलों में तेज इजाफा देखा जा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 40,627 नए केस रिकॉर्ड हुए हैं, जबकि 424 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। इस दौरान 36,627 लोगों ने इस बीमारी को मात भी दी है। यह छठा दिन है जब देश में 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

जुलाई से अगस्त के बीच देश में 12 लाख 37 हजार मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 24,259 मामले लोगों की जान गई। जुलाई माह में सबसे ज्यादा मामले 7-14 जुलाई के हफ्ते में रिकॉर्ड हुए। इस हफ्ते 2.78 लाख लोग कोरोना संक्रमित हुए।

इसके साथ ही देश में एक्टिव मामलों की संख्या 4,08,343 हो गई है। देश में कोरोना के कुल मामले 3.16 करोड़ मामले हो गए हैं। अब तक कुल 3.08 करोड़ लोग इससे रिकवर हुए हैं। वहीं, 4.24 लाख लोगों की इससे जान गई है।

केरल में रविवार को भी सबसे ज्यादा मामले
राज्य में रविवार को भी 20,728 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ यहां एक्टिव केस 1,67,380 हो गए हैं। बीते दिन 56 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई और 17792 लाेगों ने इस बीमारी को मात दी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 40,627
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,627
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 424
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.16 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.08 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.24 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.08 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

R-वैल्यू बढ़ने से बढ़ी चिंता
दिल्ली एम्स के प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण की R-वैल्यू 1 हो गई है, जो चिंता का कारण हाो सकती है। इस वैक्लू का मतलब है कि एक कोविड संक्रमित व्यक्ति किसी एक व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में ट्रांसमिशन की चेन तोड़ने के लिए ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ रणनीति अपनानी होगी। उन हिस्सों में रोकथाम के लिए सख्त पॉलिसी की जरूरत है, जहां नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

डेटा साइंटिस्ट्स के मुताबिक, R फैक्टर यानी रीप्रोडक्शन रेट। यह बताता है कि एक इन्फेक्टेड व्यक्ति से कितने लोग इन्फेक्ट हो रहे हैं या हो सकते हैं। अगर R फैक्टर 1.0 से अधिक है तो इसका मतलब है कि केस बढ़ रहे हैं। वहीं, R फैक्टर का 1.0 से कम होना या कम होते चले जाना केस घटने का संकेत होता है।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां रविवार को 20,728 लोग संक्रमित पाए गए। 17,792 लोग ठीक हुए और 56 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34,11,489 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32,26,761 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,838 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1,67,380 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 6,479 लोग संक्रमित पाए गए। 4,110 लोग ठीक हुए और 157 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.32 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 78,962 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 85 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 83 लोग ठीक हुए और 1 की मौत भी हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,054 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 582 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
रविवार को 35 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 76 लोग ठीक हुए और 7 की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,763 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 664 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में रविवार को 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 21 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 254 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 17 नए मामले सामने आए और 14 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,513 लोगों की मौत हो गई। 125 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां रविवार को 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 13 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 245 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply