- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आसियान भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वस्तुतः आज 28 अक्टूबर
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 18वें आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि, ‘इतिहास गवाह है कि भारत और आसियान के बीच हजारों साल से जीवंत संबंध रहे हैं। इनकी झलक हमारे साझा मूल्य, परम्पराएं, भाषाएं, ग्रन्थ, वास्तुकला, संस्कृति, खान-पान, दिखाते हैं। इसलिए आसियान की यूनिटी और सेंट्रलिटी (केंद्रीयता) भारत के लिए सदैव एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता रही है।
दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन के ब्रुनेई में हो रहे इस समिट में मोदी वर्चुअली जुड़े। इसमें आसियान-भारत रणनीतिक साझेदारी, कोरोना, स्वास्थ्य, व्यापार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस सम्मेलन में आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के मुखिया शामिल हुए।
हर साल होता है आयोजन
यह सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें आसियान और भारत को टॉप लेवल पर बातचीत का मौका मिलता है। सरकार के मुताबिक आसियान-भारत साझेदारी साझा भौगोलिक, ऐतिहासिक और सभ्यता के मजबूत आधारों पर बेस्ड है।
.