बर्फ का गुलिस्तां…: बर्फबारी से आधा कश्मीर कवर, एक फीट तक बर्फ

श्रीनगर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर शोपियां जिले के मुगल रोड पीर की गली की है।(फोटो: आबिद बट)

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर समय से एक महीने पहले शुरू हो गया है। सोमवार को अमरनाथ गुफा, गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला पास से लेकर पीर पंजाल रेंज तक बर्फ गिरी। सबसे ज्यादा एक फीट तक बर्फबारी बांदीपोरा-गुरेज रोड वाले इलाके में हुई। यहां सड़कें तक बंद होने की नौबत आ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, एक हफ्ते पहले तक सोनमर्ग और गुलमर्ग में गर्मी से बुरा हाल था।

लेकिन इस बर्फबारी से तापमान लुढ़ककर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को घाटी के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। कटरा में सबसे ज्यादा 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि देश से अभी मानसून की विदाई नहीं हो पाई है। ऐसे में यह बर्फबारी राहत देने वाली है। मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर 15 नवंबर के बाद शुरू होता है।

उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार

घाटी में बर्फबारी के होते ही उत्तर भारत समेत अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। आगामी 24 घंटे में उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

खबरें और भी हैं…