मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: पंजाब में सिद्धू की नाराजगी ने चन्नी को दिलाई CM की कुर्सी; IPL में मुंबई से जीती चेन्नई, आज कोलकाता से भिड़ेगी बेंगलुरु

4 घंटे पहले

नमस्कार,
आज सोमवार है, तारीख 20 सितंबर 2021; भादों मास, शुक्ल पक्ष और पूर्णिमा तिथि।

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. IPL में आज कोलकाता vs बेंगलुरु, विराट एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले बल्लेबाज बनेंगे
  2. भारत और नेपाल के बीच 48 घंटे की जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज सूर्य किरण की शुरुआत होगी।
  3. एपल अपना लेटेस्ट आईओएस 15 लॉन्च करेगी। हालांकि यह चुनिंदा डिवाइस को ही सपोर्ट करेगा।
  4. CBSE रीडिंग मिशन शुरू करेगा। इसका मकसद बच्चों की रीडिंग लिटरेसी में सुधार करना है।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी..

1. पंजाब में 24 घंटे बाद मुख्यमंत्री तय कर पाई कांग्रेस

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के 24 घंटे बाद आखिरकार रविवार को नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 17वें CM होंगे। वे राज्य के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे। सुखजिंदर रंधावा और ब्रह्म मोहिंद्रा को डिप्टी CM बनाया जाएगा। चन्नी ने रविवार शाम को राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि वे सोमवार को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।
पढ़िए पूरी खबर..

2. सिद्धू की नाराजगी ने दिलाई चन्नी को CM की कुर्सी
पंजाब में CM के लिए चन्नी के नाम के ऐलान से करीब 2 घंटे पहले तक इस पद के लिए सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम तय माना जा रहा था। ज्यादातर कांग्रेस विधायक रंधावा के नाम पर सहमत थे, लेकिन सिद्धू खेमा इसके खिलाफ था। दरअसल, सिद्धू ऐसा CM चाहते हैं जो उनकी बात सुने। रंधावा का स्वभाव उस तरह का नहीं है। बस इसीलिए सिद्धू अड़ गए और कुर्सी चन्नी को मिल गई।
पढ़िए पूरी खबर..

3. IPL में मुंबई पर चेन्नई की जीत, टॉप पर धोनी की टीम
चेन्नई और मुंबई के बीच मैच से IPL 2021 फेज-2 का आगाज हो गया है। CSK ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। अनफिट रोहित शर्मा की जगह कीरोन पोलार्ड ने मुंबई टीम की कप्तानी की। मुंबई के सामने 157 रन का टारगेट था, लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन ही बना सकी और CSK ने 20 रन से मैच जीत लिया। अब धोनी की टीम पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है।
पढ़िए पूरी खबर..

4. पोर्न फिल्मों से 8.84 करोड़ कमाना चाहता था राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के पति और पोर्न फिल्मों के कारोबारी राज कुंद्रा ने 2 साल में अपने ऐप के यूजर्स 3 गुना और मुनाफा 8 गुना बढ़ाने का प्लान बनाया था। वह अपनी 119 फिल्मों का पूरा कलेक्शन 8.84 करोड़ रुपए में बेचना चाहता था। उसके एक ऐप पर पाबंदी लग गई, तो उसने दूसरा ऐप भी बनवा लिया था। पुलिस की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में यह खुलासा हुआ है।
पढ़िए पूरी खबर..

5. पेट्रोल-डीजल कार को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलें
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से देश की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंडस्ट्री को बढ़ावा मिल रहा है। अगर इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए आपका बजट नहीं है, तो अपनी पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में कन्वर्ट करा सकते हैं। इस काम को इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्ट्स बनाने वाली कई कंपनियां कर रही हैं। कंपनियां इलेक्ट्रिक कार पर वारंटी भी दे रही हैं।
पढ़िए पूरी खबर..

6. मोदी के दौरे के समय हिंसा का आरोपी कट्टरपंथी गिरफ्तार
बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार ने कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके नेता रिजवान रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे के समय रिजवान ने न सिर्फ इस यात्रा का विरोध किया था, बल्कि कई हिंदुओं के घर भी जला दिए थे।
पढ़िए पूरी खबर..

7. तीन दिन अंतरिक्ष में रहकर लौटे 4 नॉन-एस्ट्रोनॉट पैसेंजर

अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में अंतरिक्ष सैर पर गए 4 आम लोग वापस लौट आए हैं। भारतीय समय के मुताबिक, रविवार सुबह 5.30 बजे स्पेसएक्स कैप्सूल ने पैराशूट के साथ अटलांटिक महासागर में लैंडिंग की। कैप्सूल वहीं उतरा जहां से उसने अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी। चारों लोग तीन दिन पहले इंस्पिरेशन-4 नाम के इस मिशन पर गए थे।
पढ़िए पूरी खबर..

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. काबुल एयरपोर्ट ब्लास्ट के तार भारत से जुड़े:200 लोगों की जान लेने वाला फिदायीन 5 साल पहले दिल्ली में पकड़ा जा चुका था
  2. कैंसर डिटेक्ट करने का ब्लड टेस्ट: 50 तरह के कैंसर को अर्ली स्टेज में पहचान सकता है; ब्रिटेन में 1.40 लाख वॉलंटियर्स पर ट्रायल

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो ने 20 सितंबर 2004 को जीसैट-3 लॉन्च किया था, जिसे एजुसैट के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का पहला डेडिकेटेड एजुकेशनल सैटेलाइट है। इससे सैटेलाइट-बेस्ड टू-वे कम्युनिकेशन स्थापित हुआ, जिससे क्लासरूम में एजुकेशनल कंटेंट डिलीवर किया जा रहा है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान एजुसैट का इस्तेमाल कई राज्यों में सरकारी स्कूलों तक एजुकेशनल कंटेंट पहुंचाने के लिए हुआ है।

और अब आज का विचार
अगर आप एक सफल लीडर बनना चाहते हैं, तो अपने नजरिए को हकीकत में बदलने की स्किल हासिल कीजिए – वॉरेन बेनिस, अमेरिकी लेखक और लीडरशिप ट्रेनर

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

खबरें और भी हैं…

.