हरियाणा का बहुचर्चित कॉन्स्टेबल पेपर लीक मामला: इनामी घोषित प्रदीप से ऑसर-की लेने वाला हिसार का राजेंद्र भी चढ़ा हत्थे, दोनों को भेजा जेल; अब तक हुई 37 गिरफ्तारी

करनाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के बहुचर्चित कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक होने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। बीते दिन काबू आए 50 हजार के इनामी प्रदीप की निशानदेही पर पुलिस ने हिसार के राजेंद्र को भी धर-दबोचा है, जिसने प्रदीप से पेपर लिया था। इन दोनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड ले लिया गया है, वहीं इन्हें मिलाकर अब तक पुलिस कुल 37 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कैथल पुलिस द्वारा पकड़े गए कांस्टेबल पेपर लीक मामले के आरोपी।

कैथल पुलिस द्वारा पकड़े गए कांस्टेबल पेपर लीक मामले के आरोपी।

कैथल के एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हिसार के प्रदीप को गिरफ्तार करके व्यापक पूछताछ के लिए शनिवार को एक दिन के रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर CIA-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की टीम ने हिसार के शिव नगर निवासी आरोपी राजेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि राजेंद्र को आंसर-की प्रदीप ने ही उपलब्ध करवाई थी। राजेंद्र के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है। दोनों आरोपी रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

ये है पूरा मामला, 88 में से 37 को किया जा चुका गिरफ्तार
बता दें कि 7 अगस्त 2021 को हरियाणरा पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के पेपर के लीक हो जाने पर कैथल की CIA-1 ने गौतम, संदीप और नवीन को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक उस वक्त माता गेट पर स्विफ्ट कार में बैठे ये तीनों युवक अपने साथियों को व्हाट्सऐप पर आंसर-की भेज रहे थे। इसके बाद इस मामले की जांच में कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई और कुल 88 लोगों के नाम इसमें सामने आए। इनमें से पुलिस अब तक कुल 37 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 2 को 2-2 लाख और 9 को 50-50 हजार रुपए के इनामी घोषित किया हुआ है। इन इनामी घोषित आरोपियों में से पुलिस 3 को काबू कर चुकी है।

पुलिस की गिरफ्त में अन्य आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में अन्य आरोपी।

अब तक 37 हो चुके हैं गिरफ्तार

1. नवीन गांव प्यौदा जिला कैथल। 2. संदीप गांव खापड़ जिला जींद। 3. गौतम गांव खापड़ जिला जींद। 4. रमेश गांव थुआ जिला जींद। 5. राजेश गांव किछाना जिला कैथल। 6. अनिल गांव थुआ जिला जींद। 7. संदीप गांव थुआ जिला जींद। 8. संदीप गांव तारखां कलां जिला जींद। 9. राजबीर गांव दरौली खेड़ा जिला जींद। 10. राजेश गांव उचाना खुर्द जिला जींद। 11. अशोक गांव उचाना कला जिला जींद। 12. सुरेंद्र उर्फ बिट्टू गांव से सेगा जिला कैथल। 13. नरेंद्र हिसार 14. राजकुमार उर्फ राजू गांव खांडा खेड़ी जिला हिसार। 15. अंकित गांव धमतान साहिब जिला जींद। 16. विकास गांव धमतान साहिब जिला जींद। 17. नसीर अहमद जिला पुलवामा जम्मू-कश्मीर। 18. बलजीत सिंह गांव कुंबा खेड़ा जिला हिसार। 19. अमन गांव का कापड़ो जिला हिसार। 20. सुशील गांव कुचराना कलां जिला जींद। 21. नरेश गांव सौंगरी जिला कैथल। 22. नसीब गांव ब्राह्मणी वाला जिला कैथल। 23. मुकेश थानेसर कुरुक्षेत्र। 24. सोनू उकलाना जिला हिसार। 25. धर्मबीर गांव मलिकपुर जिला भिवानी 26. राकेश कुमार, नगर चिनचुरा हुगली पश्चिम बंगाल 27. इजाज अमीन, दूद गंगा श्रीनगर 28. जितेंद्र कुमार, सिंद्रा जम्मू-कश्मीर 29. दयाचंद उर्फ मोती निवासी ढाणी ब्राह्मण जिला हिसार 30. गुडडू निवासी आर्य नगर हिसार 31. नवीन, माजरा प्यो जिला हिसार 32. सौरव, निवासी भोडा होशनांक जिला फतेहाबाद 33. जितेन्द, निवासी ढानी खुशहाल जिला भिवानी 34. मुजफर अहमद खान, निवासी गुल, जिला रामबन (जम्मू) 35. वेद प्रकाश, रिटोली , जिला रोहतक 36. प्रदीप, सेक्टर – 13 हिसार 37. राजेंद्र, शिव नगर हिसार

खबरें और भी हैं…

.