- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- हिमाचल
- शिमला
- हिमाचल में दो दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, शिमला में दोपहर बाद शुरू हुई भारी बारिश, चंबा, कांगड़ा के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी
शिमला17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल में झमाझम बारिश हो रही है और मौसम बेहद सुहावना व खूबसूरत बना हुआ है। लोगों को हल्की-हल्की ठंडक का अहसास भी होने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान शिमला जिले में सबसे ज्यादा 84 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मंडी और सिरमौर जिला के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई।
गुरुवार रात को शिमला में भारी बारिश होनी शुरू हुई थी, जो शुक्रवार सुबह भी जारी रही। इसके बाद धूप खिल गई, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर से मौसम खराब हुआ और बारिश शुरू हो गई। जोरदार बारिश होने से लोग भीगते हुए घरों तक पहुंचे। इतनी तेज बारिश शुरू हुई कि चारों ओर अंधेरा ही हो गया।
10 और 11 का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से 10 और 11 सिंतबर के लिए हिमाचल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठंड भी बढ़ गई। अगर इसी तरह का मौसम रहा तो हिमाचल के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी शुरू हो जाएगी। चंबा के डलहौजी और चंबा शहर के आसपास बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी हुआ है। कांगड़ा के नूरपुर और देहरा में भी रेड अलर्ट जारी हुआ है। वहीं सिरमौर के शिलाई, कांगड़ा के ज्वालामुखी ज्वालाजी, फतेहपुर और चंबा के सलूनी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
.