निर्दयी मां का वीडियो वायरल: महिला ने दो साल के बच्चे को बुरी तरह पीटा, वीडियो सामने आने के बाद अरेस्ट

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • दूसरी शादी के लिए पति से विवाद के बाद बच्चे को पीटने लगे, दो साल के बेटे से खून बह रहा; मां गिरफ्तार

चित्तूर4 मिनट पहले

तमिलनाडु पुलिस ने 23 साल की एक महिला को अपने दो साल के बच्चे को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला का नाम तुलसी है। उसे आंध्र प्रदेश के चित्तूर से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास बच्चे को पीटने के कई वीडियो मिले हैं।

ताजा वीडियो भी फरवरी का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस के मुताबिक, तुलसी के दो बच्चे हैं। वीडियो में तुलसी छोटे बेटे प्रदीप को पीटते दिख रही है। तुलसी की शादी 2016 में तमिलनाडु में वल्लीपुरम के वादिवाझगन से हुई थी।

दूसरी शादी करना चाहती थी तुलसी
जांच टीम के मुताबिक, बच्चे को बुरी तरह पीटा गया। महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने बच्चे को पीटते हुए वीडियो बनाया था। SP डॉ. एन श्रीनाथ ने बताया कि प्रदीप का जन्म सिजेरियन डिलिवरी से हुआ था। इसके बाद से महिला को सेहत से जुड़ी परेशानियां होने लगी थीं। इसके चलते वह अपने बच्चे को नापसंद करने लगी थी। पुलिस ने बताया कि तुलसी दूसरी शादी की प्लानिंग कर रही थी। इस वजह से उसका उसके पति से विवाद भी हुआ था।

छोटे बेटे को बुरी तरह पीटने पर मां तुलसी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रेमी की तलाश में
पुलिस उस शख्स की तलाश भी कर रही है, जिसके साथ महिला रिश्ते में थी और शादी करना चाह रही थी। इधर, महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बच्चे को चोट पहुंचाने और का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मनोचिकित्सकों ने उसके मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बात कही है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने बच्चों को उनके पिता को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply