चुनाव के बीच अचानक हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी: अमेरिका में घायल हुए युवक के परिजनों से मिले; परिवार से वीडियो कॉल का वादा निभाया – Karnal News

अमित के घरवालों से मुलाकात करने पहुंचे राहुल गांधी।

हरियाणा में करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव में आज सुबह साढ़े 5 बजे अचानक राहुल गांधी पहुंचे। वह यहां अमेरिका दौरे के दौरान मिले एक युवक के परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने युवक के परिवार से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने अमेरिका में रह रहे लड़के से उसके घ

.

कमाल की बात तो यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के इस दौरे के बारे में न तो स्थानीय कांग्रेस नेताओं को सूचना थी, और न ही पुलिस प्रशासन को। वह इतनी सुबह अचानक पहुंचे कि सभी दंग रह गए।

बात दें कि अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी की मुलाकात अमित कुमार नाम के एक लड़के से हुई थी। वह घोघड़ीपुर गांव का ही रहने वाला है। अमित का कुछ समय पहले अमेरिका में एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद वह अस्पताल में ही भर्ती है।

राहुल गांधी के सडन विजिट के PHOTOS…

घर पहुंचने पर राहुल का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

राहुल गांधी ने अमित के घरवालों से बात की।

राहुल गांधी ने अमित के घरवालों से बात की।

राहुल गांधी ने अमित के परिजनों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

राहुल गांधी ने अमित के परिजनों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

अमित के परिवार के बच्चों के साथ राहुल गांधी।

अमित के परिवार के बच्चों के साथ राहुल गांधी।

युवक अमित के घर से निकलते राहुल गांधी।

युवक अमित के घर से निकलते राहुल गांधी।

राहुल ने किया था वादा वहां मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अमित से वादा किया था कि वह जब वापस भारत जाएंगे तो उसके घरवालों से जरूर मिलकर आएंगे और युवक से वहां पहुंचकर वीडियो कॉलिंग भी करेंगे। राहुल गांधी अपने वादे के अनुसार आज सुबह घोघड़ीपुर में अमित कुमार के घर पहुंच गए।

वहां वह अमित की मां बीरमती और पिता बीर सिंह से मिले। राहुल गांधी यहां से करीब 7.10 बजे निकले। यहीं से राहुल गांधी ने अमित को वीडियो कॉलिंग भी की। बीरमती ने राहुल गांधी को बताया कि उनका बेटा करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था, और वहीं काम करता था। कुछ ही दिन पहले उसका वहां एक्सीडेंट हो गया था। इससे हमारी भी चिंता बढ़ गई थी।

अचानक आए राहुल गांधी राहुल गांधी के अचानक दौरे से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। उनके आने की सूचना महज कुछ ही अधिकारियों को थी। यहां तक कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को भी इसके बारे में नहीं पता था। हालांकि, नेताओं ने समय पर पहुंचकर राहुल गांधी से मुलाकात की जुगत तो लगाई, लेकिन तब तक राहुल गांधी निकल चुके थे।

देसी घी और चूरमा ले गए राहुल गांधी बताया जा रहा है कि एक घंटा 20 मिनट तक राहुल गांधी अमित के घर पर रुके। यहां उन्होंने उसके परिवार से बात की और हालचाल भी जाना। उन्होंने अमित के घर से देसी घी और चूरमा भी पैक करवाया और अपने साथ ले गए। राहुल गांधी दिल्ली से आए थे और मुलाकात के बाद वापस दिल्ली चले गए।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…