भास्कर अपडेट्स: श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय 7 मछुआरों को रिहा किया, सीमा पार करने के आरोप में 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates; Mumbai Accident| Delhi Mumbai Jaipur Bhopal News

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु में रामेश्वरम के 7 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने रिहा कर दिया है। इन्हें सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को सभी मछुआरे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

राष्ट्रपति मुर्मू शिक्षक दिवस पर आज 50 टीचर्स को नेशनल अवार्ड से सम्मानित करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आज शाम करीब 4 बजे 50 टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। डॉ. सर्वपल्ली कृष्णन की जयंती के अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर हर साल शिक्षा मंत्रालय देश के बेस्ट टीचर्स को सम्मानित करता है।

इस पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से टीचर्स चुने गए हैं। इस लिस्ट में 34 पुरुष और 16 महिला शिक्षक शामिल हैं। इनमें 2 दिव्यांग शिक्षक और 1 विशेष रूप से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के साथ काम करने वाले शिक्षक का नाम शामिल है।