57 साल बाद माझा के हाथ आई ‘सरदारी’: प्रताप सिंह कैरों के बाद क्षेत्र से दूसरे मुख्यमंत्री बने सुखजिंदर सिंह रंधावा, 17वें CM के रूप में लेंगे शपथ

लुधियाना11 मिनट पहलेलेखक: दिलबाग दानिश

  • कॉपी लिंक

सुखजिंदर सिंह रंधावा का फाइल फोटो।

सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बना दिया गया है। वे माझा क्षेत्र से आते हैं और डेरा बाबा नानक के विधायक हैं। माझा को यह सरदारी 57 साल बाद मिली है। इससे पहले प्रताप सिंह कैरों 27 जनवरी 1956 से 21 जून 1964 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है। इस तरह रंधावा माझा क्षेत्र से मुख्यमंत्री बनने वाले दूसरे शख्स हैं।

नवंबर 1966 में हरियाणा को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। इसके बाद वह पहले ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करेंगे। जबकि पंजाब की राजनीति पर अब तक मालवा के लोगों का कब्जा रहा है। मालवा क्षेत्र से ही अब तक मुख्यमंत्री बनते रहें हैं।

सबसे ज्यादा पंजाब पर प्रकाश सिंह बादल ने शासन किया, जो मालवा के लंबी से हैं। जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को गद्दी से हटाने का इतिहास रचा गया है तो एक इतिहास यह भी बना कि माझा के सुखजिंदर सिंह रंधावा मुख्यमंत्री बने। इसके सूत्रधार भी मालवा में जन्मे और माझा में राजनीति करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू बने। काफी उतराव चढ़ाव के बाद यह फैसला हुआ है और अब माझा में खुशी बनाई जा रही है।

पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे रंधावा

सुखजिंदर सिंह रधावा पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं और फरवरी 2022 तक पद पर रहेंगे। इनसे पहले गोपी चंद भार्गव, गोपी चंद सच्चर, प्रताप सिंह कैरों, राम कृषण, ज्ञानी गुरमुख सिंह, गुरनाम सिंह, लक्षमण सिंह गिल, प्रकाश सिंह बादल, जैल सिंह, दरबारा सिंह, सुरजीत बरनाला, बेअंत सिंह, हरचरण सिंह बराड़, रजिंदर कौर भट्‌ठल और अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 8 बार पंजाब में राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है।

प्रदेश की सत्ता पर ज्यादातर मालवा का राज

प्रदेश की सियासत पर ज्यादातर मालवा का राज रहा है। 12 जून 1966 को हरियाणा को भाषा के आधार पर अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया। बाकी बचे क्षेत्रफल को पंजाब के तौर पर जाना जाता है। इसे माझा, मालवा और दोआबा में बांटा गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें मालवा से हैं और 1966 के बाद एक भी मुख्यमंत्री मालवा से बाहर का नहीं बना है। प्रताप सिंह कैरों माझा से आते थे और वह भी 1966 से पहले मुख्यमंत्री बने थे।

खबरें और भी हैं…

.