हैदराबाद में पेशेंट ने महिला डॉक्टर से हाथापाई की: हाथ पकड़कर घसीटा, एप्रेन फाड़ा; जूनियर डॉक्टर ने केस दर्ज कराया

  • Hindi News
  • National
  • Telangana Gandhi Hospital Video Footage; Patient Vs Female Doctor | Secunderabad

हैदराबाद10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह घटना 11 सितंबर की है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

तेलंगाना में सिंकदराबाद के गांधी हॉस्पिटल में बुधवार (11 सितंबर) को एक पेशेंट ने महिला डॉक्टर के साथ हाथापाई की। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जूनियर डॉक्टर जैसे ही काउंटर पर खड़ी होती है। मरीज पीछे से आता है और डॉक्टर का हाथ पकड़कर घसीट लेता है। फिर उनका एप्रेन खींचता है।

इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य पेशेंट को भी धक्का दे देता है। स्टॉफ के आने पर महिला को बचाया गया। स्टॉफ के कुछ लोगों ने पेशेंट को थप्पड़ भी मारे। तब जाकर उसने महिला डॉक्टर को छोड़ा।

घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें…

CCTV फुटेज के मुताबिक, पेशेंट काफी देर से डॉक्टर का इंतजार कर रहा था। आते ही उनक पर अटैक कर दिया।

CCTV फुटेज के मुताबिक, पेशेंट काफी देर से डॉक्टर का इंतजार कर रहा था। आते ही उनक पर अटैक कर दिया।

स्टॉफ ने डॉक्टर को बचाया। उसके बाद आरोपी को पीटने लगे।

स्टॉफ ने डॉक्टर को बचाया। उसके बाद आरोपी को पीटने लगे।

खबरें और भी हैं…