हुबली मर्डर केस- नेहा की फैमिली से अमित शाह मिले: कहा- हर हाल में न्याय मिलेगा, जरूरत पड़ी तो CBI जांच होगी

  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Neha Hiremath Murder Case Update| Amit Shah| Hubbali Murder Victim

बेंगलुरु2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नेहा हीरेमथ के परिजनों से मुलाकात की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस पार्षद निरंजन हीरेमथ से मुलाकात की और उनकी बेटी नेहा को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। शाह ने कहा कि हर हाल में न्याय मिलेगा। अगर जरूरत पड़ी तो मामला CBI को सौंपा जाएगा।

नेहा मर्डर केस के बारे में बताते हुए कांग्रेस पार्षद ने अमित शाह को FIR की कॉपी दी। साथ ही कहा कि ऐसे मामलों में मौत की सजा होनी चाहिए और 90 से 120 दिनों में केस का निपटारा होना चाहिए।

इससे पहले 23 अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी नेहा के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।

फैयाज खोंडुनाईक ​​​​​​ने 18 अप्रैल को हुबली स्थित बीवीबी कॉलेज कैंपस में नेहा हिरेमथ ​​​​​​की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। नेहा कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी थी। वह MCA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। फैयाज उसका पूर्व क्लासमेट था। फिलहाल आरोपी CID की हिरासत में है।’

कांग्रेस पार्षद निरंजन हीरेमथ ने अमित शाह को नेहा मर्डर केस की FIR कॉपी दी।

कांग्रेस पार्षद निरंजन हीरेमथ ने अमित शाह को नेहा मर्डर केस की FIR कॉपी दी।

भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा ने CBI जांच की मांग की
जेपी नड्‌डा ने 23 अप्रैल को निरंजन हिरेमथ से मुलाकात कर उनकी बेटी नेहा की हत्या पर दुख जताया था। मुलाकात के बाद नड्‌डा ने कहा था कि अगर राज्य सरकार इस केस को CBI को ट्रांसफर करती है तो, भाजपा इसमें साथ देगी। नड्‌डा ने कहा कि नेहा के पिता ने भी CBI जांच की मांग की है, क्योंकि उन्हें राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है।

वहीं, निरंजन हिरेमथ ने बताया था कि नेहा की हत्या को लेकर मैंने पुलिस को 8 लोगों के नाम दिए थे। उन्होंने एक को भी अब तक नहीं पकड़ा है। अगर वे आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकते, तो केस CBI को दे दें। कमिश्नर महिला होने के बाद भी एक लड़की की हत्या को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। वे किसी दबाव में काम कर रही हैं। मेरा विश्वास अब टूट रहा है।

नेहा के पिता के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा।

नेहा के पिता के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा।

नेहा की हत्या को सही ठहराने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
हुबली पुलिस ने 20 अप्रैल को नेहा की हत्या को सही ठहराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि नेहा और फैयाज रिश्ते में थे। दोनों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था- ‘नेहा-फैयाज ट्रू लव, जस्टिस फॉर लव’। दोनों आरोपियों की खिलाफ कुछ हिंदूवादी लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

ABVP स्टूडेंट्स ने नेहा की हत्या के विरोध में हुबली में प्रदर्शन किया।

ABVP स्टूडेंट्स ने नेहा की हत्या के विरोध में हुबली में प्रदर्शन किया।

फैयाज की मां बोलीं- मेरे बेटे ने जो किया उससे सिर शर्म से झुक गया
आरोपी फैयाज खोंडुनाईक की मां मुमताज ने कहा कि नेहा के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। वह अच्छी लड़की थी। मेरे बेटे ने जो किया, उससे हमारा सिर शर्म से झुक गया है। उसने बहुत बड़ी गलती की है। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुमताज ने पीड़ित परिवार और राज्य के लोगों से माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने लव-जिहाद के दावों से इनकार किया।

पेशे से टीचर आरोपी की मां मुमताज ने कहा कि फैयाज और नेहा एक दूसरे से प्यार करते थे। मुझे एक साल पहले दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला था। दोनों शादी करना चाहते थे। मेरे बेटे ने मुझे नेहा के बारे में बताया था। तब मैंने पहले उसे अपने करियर पर ध्यान देने को कहा था।

वहीं, फैयाज के पिता बाबा साहेब सुबानी ने कहा कि फैयाज को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे कोई भी भविष्य में ऐसी कोई चीज करने की हिम्मत न करे। मैं हाथ जोड़कर नेहा के परिवार से माफी मांगता हूं। वह मेरी बेटी जैसी थी। नेहा और फैयाज एक-दूसरे से प्यार करते थे और रिलेशनशिप में थे। फैयाज ने मुझसे कहा था कि वह नेहा से शादी करना चाहता है, लेकिन मैंने मना कर दिया था।

सुबानी ने बताया कि वे और उनकी पत्नी पिछले 6 साल से अलग रह रहे थे। फैयाज अपनी मां के साथ रहता था और पैसों की जरूरत पड़ने पर ही उन्हें कॉल करता था। उनकी फैयाज से आखिरी बार तीन महीने पहले बात हुई थी। करीब 8 महीने पहले नेहा के परिवार ने उन्हें कॉल करके बताया था कि फैयाज नेहा को परेशान कर रहा है।

फैयाज के माता-पिता ने अपने बेटे की हरकत को शर्मनाक बताया और कहा कि नेहा के मर्डर के लिए उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

फैयाज के माता-पिता ने अपने बेटे की हरकत को शर्मनाक बताया और कहा कि नेहा के मर्डर के लिए उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

लड़की के पिता बोले- यह लव जिहाद नहीं है तो क्या है?
नेहा के पिता निरंजन हिरेमथ ने बेटी की हत्या को लव-जिहाद का मामला बताया है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने उनकी बेटी को फंसाने की योजना बनाई थी। वे उसे धमकी दे रहे थे, लेकिन हमारी लड़की ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

दूसरी तरफ, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लव-जिहाद के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह हत्या निजी कारणों से की गई है और राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है।

लड़की के पिता ने 20 अप्रैल को कहा कि घटना से पहले हमने आरोपी से बात की थी। हमने उसे समझाया था कि हम तुम्हें शादी करने की अनुमति नहीं दे सकते।

लड़की के पिता ने 20 अप्रैल को कहा कि घटना से पहले हमने आरोपी से बात की थी। हमने उसे समझाया था कि हम तुम्हें शादी करने की अनुमति नहीं दे सकते।

आरोपी ने लड़की पर चाकू से शरीर पर 7 वार किए थे
पुलिस ने बताया कि नेहा और फैयाज एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों बीसीए के दौरान क्लासमेट थे। नेहा ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके कारण फैयाज ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना 18 अप्रैल के शाम 5 बजे की है। CCTV फुटेज में दिखा कि नेहा कॉलेज कैंपस से बाहर जा रही थी। इसी दौरान फैयाज उसके सामने आ गया। दोनों के बीच पहले कुछ बातचीत हुई, इसके बाद फैयाज ने नेहा पर चाकू से हमला कर दिया।

पहली बार चाकू लगते ही नेहा जमीन पर गिर गई। फिर फैयाज ने उस पर एक के बाद एक छह बार चाकू से वार किए। हमले के बाद फैयाज ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ छात्रों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया।

कॉलेज के स्टाफ और दूसरे स्टूडेंट्स नेहा को अस्पताल ले गए। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

कर्नाटक के हुबली के बीवीबी कॉलेज कैंपस में 18 अप्रैल को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

कर्नाटक के हुबली के बीवीबी कॉलेज कैंपस में 18 अप्रैल को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली में एक और श्रद्धा, अलमारी में रुखसार की डेडबॉडी:लिव-इन पार्टनर ने पीटा, गला घोंटा, मर्डर के बाद कार लेकर घर चला गया

श्रद्धा और आफताब की तरह ही रुखसार और विपुल भी दिल्ली के राजापुरी एरिया में रहने आए थे। दोनों ने 42 लाख रुपए में नया घर लिया था। 14 फरवरी को गृहप्रवेश किया। नई जिंदगी शुरू किए दो महीने भी नहीं हुए कि पूरी कहानी बदल गई।

3 अप्रैल को रुखसार की डेडबॉडी उसी घर की अलमारी में मिली। शरीर पर चोट के 15 निशान थे। रुखसार की हत्या भी गला घोंटकर की गई थी। डेड बॉडी की पोजिशन ऐसी थी, जैसे रुखसार अलमारी में छिपकर बैठी हो। पूरी खबर यहां पढ़ें…

बेंगलुरु में युवक ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की:सिर पर कुकर मारा, अफेयर का शक था; दो साल से साथ थे

कर्नाटक के बेंगलुरु में 27 अगस्त 2024 को एक युवक ने अपनी 24 साल की लिव-इन पार्टनर के सिर पर प्रेशर कुकर मारकर हत्या कर दी। दोनों बेंगलुरु में जॉब करते थे। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हुआ था।

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान वैष्णव और युवती की देवा के रूप में की गई। पिछले दो साल से दोनों बेगुर स्थित माइको लेआउट इलाके में किराए के अपार्टमेंट में रहते थे। वैष्णव एक कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है। देवा एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव की नौकरी करती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…