हिमाचल में 100 करोड़ का माइनिंग घोटाला: CM बोले- पिछली BJP सरकार में बिना लीज चलते रहे 63 क्रशर, स्टेट को नहीं मिली रॉयल्टी

शिमला3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व CM जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार पांच साल तक आंखें मूंद कर बैठी रही

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब 100 करोड़ रुपए का माइनिंग घोटाला हुआ है। यह खुलासा इंडस्ट्री डिपार्टमेंट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की जांच रिपोर्ट में हुआ है। उन्होंने बताया कि ब्यास बेसिन पर 131 में 63 स्टोन क्रशर बिना वेलिड लीज के चल रहे थे। इन्हें जनरेटर सेट के थ्रू चलाया जा रहा था।

इस वजह से सरकार को माइनिंग रॉयल्टी नहीं मिल पाई, जिससे