हिमाचल के विजय को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित: स्कूल में मैथमेटिक्स-पार्क और स्मार्ट क्लास रूम बनाया; 5 साल से एक भी स्टूडेंट फेल नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Himachal Math Teacher Vijay Kumar National Teacher Award | President Droupadi Murmu | Mohtli School Of Kangra District | Himachal Kangra Shimla News

देवेंद्र हेटा,शिमला17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टीचर अवार्ड के लिए चयनित गणित के लेक्चरर विजय कुमार

हिमाचल प्रदेश के इकलौते शिक्षक विजय कुमार को राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। विजय कुमार कांगड़ा जिले के मोहटली स्कूल में गणित विषय के लेक्चरर हैं। उन्होंने इसी स्कूल से अपनी 10वीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी है।

नेशनल टीचर अवॉर्ड के लिए उनका चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनके बेहतरीन कार्य की वजह से किया गया। 47 वर्षीय विजय कुमार बच्चों को प्रभावी ढंग से गणित पढ़ाने के लिए इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (ICT) का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्मार्ट क्लास रूम और मैथमेटिक्स पार्क किया स्थापित
मैथ को सरल ढंग से पढ़ाने के लिए विजय कुमार ने स्कूल में एक स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किया। उन्होंने स्कूल में मैथमेटिक्स पार्क भी बनाया, जो प्रदेश का पहला पार्क है। विजय कुमार क्लास में डायनेमिक ज्योमेट्री सॉफ्टवेयर, जियोजेब्रा, डेसमॉस और कंप्यूटर बीजगणित सॉफ्टवेयर जैसे विभिन्न ICT टूल का उपयोग करते हैं, ताकि बच्चों को गणित विषय आसान बनाकर समझाया जा सके।

साल 2022 में उन्हें यूनाइटेड स्टेटस-इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन से फुल-ब्राइट टीचिंग अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने 50 दिनों के लिए फ्लोरिडा का दौरा किया। अमेरिका प्रवास के दौरान उन्होंने शिक्षण के कौशल भी सीखे।

पांच साल में एक भी बच्चा फेल नहीं हुआ
पिछले पांच सालों में विजय कुमार का एक भी छात्र गणित विषय में फेल नहीं हुआ, बल्कि उनमें से 70 फीसदी छात्रों ने 75% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। पढ़ाई में कमजोर बच्चों में सुधार के लिए वह उन्हें ग्रुप बनाकर अतिरिक्त कक्षाएं लेते हैं। इसके अलावा विजय कुमार ऑनलाइन गणित क्विज और ऑफलाइन सरप्राइज क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित करते रहते हैं।

22 साल से कांगड़ा जिले में दे रहे सेवाएं
कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने 22 साल के टीचिंग करियर में कांगड़ा जिले में ही सेवाएं दी हैं। इससे पहले 2017 में वह मोहटली में थे और बाद में उसी निर्वाचन क्षेत्र के दूसरे स्कूल में ट्रांसफर हो गए। दो साल बाद फिर से उनका तबादला मोहटली में कर दिया गया। तब से, मैंने यहां एक गणित पार्क विकसित किया है।

जिस मोहटली स्कूल में विजय कुमार सेवारत्त है, वह पंजाब के पठानकोट जिले से सिर्फ 4 किमी दूरी है।

हिमाचल से तीन टीचरों के नाम नेशनल अवॉर्ड को भेजे थे
नेशनल टीचर अवॉर्ड के लिए चयन से पहले राज्य स्तरीय सिलेक्शन कमेटी ने विजय कुमार के साथ तीन लोगों के नाम नेशनल अवॉर्ड के लिए भेजे। केंद्रीय स्तर पर अवॉर्ड के लिए गठित कमेटी के इंटरव्यू के आधार पर विजय कुमार का नाम नेशनल टीचर अवॉर्ड के लिए फाइनल हुआ।

खबरें और भी हैं…