स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती: PM मोदी बोले- उन्होंने अपने दौर में महिला अधिकार की बात की, हमने महिलाओं को आरक्षण दिया

  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Morbi Video Speech; Swami Dayanand Saraswati Birth Anniversary

मोरबी/ दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्मजयंती पर गुजरात के मोरबी में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। PM ने 10 मिनट की स्पीच में स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन, देश और समाज में उनकी भूमिका पर बात की।

प्रधानमंत्री ने कहा- अंग्रेज हमारी सामाजिक कुरीतियों के जरिए हमें नीचा दिखाते थे। सामाजिक बदलाव का हवाला देकर कुछ लोग इसका समर्थन भी करते थे। लेकिन स्वामी जी ने इन सभी साजिशों को कभी पूरा नहीं होने दिया।

PM ने कहा- महर्षि दयानन्द ने अपने दौर में महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी की बात की थी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम और बेटियों को आगे बढ़ाने के हमारे प्रयास उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

प्रधानमंत्री की स्पीच 8 पॉइंट में…

1. मैं मन से हृदय से आप सब के बीच ही हूं
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- देश स्वामी दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जन्मजयंती मना रहा है। मेरी इच्छा थी कि मैं खुद स्वामी जी की जन्मभूमि टंकारा पहुंचता, लेकिन ये संभव नहीं हो पाया। मैं मन से हृदय से आप सब के बीच ही हूं।

2. मेरे जीवन में उनका एक अलग प्रभाव है
PM ने कहा- मेरा सौभाग्य रहा कि स्वामी जी की जन्मभूमि गुजरात में मुझे जन्म मिला। उनकी कर्मभूमि हरियाणा को भी मुझे जानने, समझने और कार्य करने का अवसर मिला। मेरे जीवन में उनका एक अलग प्रभाव है, उनकी एक अलग भूमिका है। मैं आज इस अवसर पर स्वामी जी को नमन करता हूं।

3. अंग्रेजी राज को सही ठहराने वालों को उन्होंने बेनकाब किया
हमारी सामाजिक कुरीतियों को मोहरा बनाकर अंग्रेजी हुकूमत हमें नीचा दिखाने की कोशिश करती थी। सामाजिक बदलाव का हवाला देकर तब कुछ लोगों द्वारा अंग्रेजी राज को सही ठहराया जाता था। ऐसे कालखंड में स्वामी दयानंद सरस्वती जी के आने से इन सब साजिशों को गहरा धक्का लगा।

4. स्वामी जी राष्ट्र चेतना के ऋषि भी थे
मोदी बोले- स्वामी दयानंद सरस्वती जी केवल एक वैदिक ऋषि ही नहीं थे, वो एक राष्ट्र चेतना के ऋषि भी थे। स्वामी दयानंद जी के जन्म के 200 वर्ष का ये पड़ाव उस समय आया है, जब भारत अपने अमृतकाल के शुरुआती समय में है।

5. वे भारत के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखते थे
मोदी बोले- स्वामी दयानंद जी भारत के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखने वाले संत थे। स्वामी जी के मन में भारत को लेकर जो विश्वास था, अमृतकाल में हमें उसी विश्वास को अपने आत्मविश्वास में बदलना होगा।

6. उन्होंने अपने दौर में महिला अधिकार की बात की
मोदी बोले- महर्षि दयानन्द ने अपने दौर में महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी की बात की थी। नई नीतियों के जरिए, ईमानदार कोशिशों के जरिए देश आज अपनी बेटियों को आगे बढ़ा रहा है।

कुछ महीने पहले ही देश ने ‘नारी शक्ति वंदन अभिनियम’ पास करके लोकसभा और विधानसभा में महिला आरक्षण सुनिश्चित किया है। देश के इन प्रयासों से जन-जन को जोड़ना, ये आज महर्षि को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

7. DAV के छात्रों को MYBHARAT से जोड़ें
PM ने कहा- इन सभी सामाजिक कार्यों के लिए आपके पास सरकार के नवगठित युवा संगठन की शक्ति भी है। देश के इस सबसे बड़े और सबसे युवा संगठन का नाम MYBHARAT है। स्वामीजी के अनुयायियों से आग्रह है कि वो DAV शैक्षिक नेटवर्क के सभी विद्यार्थियों को My Bharat से जोड़ें।

8. आर्य समाज 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी ले
PM ने कहा- आज आर्य समाज के देश-विदेश में 2500 से अधिक विद्यालय हैं। आप 400 से अधिक गुरुकुलों में विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं। मैं चाहूंगा कि आर्य समाज इस 21वीं सदी में नये जोश के साथ राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी ले। DAV संस्था स्वामी जी की जीवंत स्मृति हैं और हम इन्हें लगातार मजबूत करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें…

झाबुआ में मोदी बोले- भाजपा अकेले 370 सीट ला रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्यप्रदेश के झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के जरिए मोदी मिशन 2024 यानी लोकसभा चुनाव का आगाज किया। उन्होंने 7550 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कुछ प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। झाबुआ से ही खरगोन में 170 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने फिर से दोहराया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 सीटें जीतेगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…