सैलजा का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान: कांग्रेस नेता ने हिसार में कहा- प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर निकालेंगे यात्रा; हुड्‌डा पर निशाना

हिसार सिटी38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हिसार में पत्रकारों से बातचीत की।

हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा गुरुवार को हिसार पहुंची। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव के बाद वह लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रिय होंगी। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों में यात्रा निकालेंगी। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को निमंत्रण भी दिया जाएगा। हालांकि कुछ नेता उन्हें निमंत्रण नही देते हैं, लेकिन वह सब नेताओं को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देंगी।

हिसार में पत्रकारों से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि