सेफ नहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट: औरंगाबाद में ऑटो में छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था ड्राइवर, लड़की ने डरकर चलते ऑटो से लगाई छलांग

औरंगाबादएक घंटा पहले

चलते ऑटो से छलांग लगाने के बाद सड़क पर गिरी लड़की (बाएं), गिरने के बाद उसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शनिवार सुबह एक लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से उसके चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई। इसके बावजूद लड़की ने भागना शुरू कर दिया। जिस ऑटो से लड़की कूदी थी, उसका ड्राइवर भी लड़की के पीछे दौड़ने लगा। यह देखकर लोगों ने ऑटो के ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इधर, लड़की ने जो कुछ बताया, वह चौंकाने वाला था।

लड़की ने बताया कि उसने घर से ट्यूशन जाने के लिए ऑटो लिया था। रास्ते में ऑटोवाले ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। लड़की ने ऑटो रोकने को कहा, लेकिन ऑटो वाला नहीं रुका। इसके बाद लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। लोगों का कहना है कि लड़की के कूदने के समय ऑटो की रफ्तार बेहद तेज थी।

ऑटो से कूदने पर घायल हुई लड़की को एक NGO के लोग हॉस्पिटल लेकर गए।

मौके से फरार हुआ ऑटो ड्राइवर
एम्बुलेंस हेल्प राइडर्स ग्रुप के नीलेश सेवेकर ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में एक लड़की के सड़क पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद हमारी टीम ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। लड़की के माता-पिता को भी सूचना देकर बुलाया लिया था। हालांकि, तब तक ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था।

CCTV के आधार पर ऑटो ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश
इस मामले में औरंगाबाद के जिंसी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पूरी घटना मौके पर लगे एक CCTV कैमरे में भी कैद हुई है। इसके फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी ऑटो ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply