सुरजेवाला बोले-शिवराज को नींद कैसे आती है…: ’18 साल में 4 लाख 22 हजार करोड़ का कर्ज लिया; इसे भाजपा वालों के बाप चुकाएंगे या दादा?’

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रवींद्र भवन में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नींद कैसे आती है। बीजेपी सरकार ने प्रदेश की संपत्ति बेचकर साढ़े 18 साल में 4 लाख 22 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया। इस कर्ज को भाजपा वालों के बाप चुकाएंगे या दादा चुकाएंगे।’

सुरजेवाला भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- गांव में कहा जाता है कि कर्ज लेकर जो वापस न दे उसे गांव से निष्कासित कर देते हैं। शिवराज तो तनख्वाह भी कर्ज लेकर दे रहे हैं। इस आदमी को जल्दी निकालो वरना यह पूरे प्रदेश को बेच देगा।

सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग आदिवासी भाइयों के ऊपर पेशाब करते हैं, उन्हें बेइज्जत करते हैं। पटवारी की नौकरी पहले तो मिलती नहीं और अगर मिल गई, चिट्ठी लेने जाते हैं तो उन्हें लात घूसों से पीटते हैं। क्या आप जानते हैं कि दलित अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर वन है। बाल अपराधों में नंबर वन है। अयोध्या के मंदिर का चंदा खा गए। यहां महाकाल का चंदा खा गए। गोवंश मर रहा है। इनको मैं देवता कैसे कहूं? यह तो असुर है, क्योंकि यह प्रवृत्ति है। असुर व्यक्ति नहीं होता, यह प्रवृत्ति होती है, जो उस प्रवृत्ति के लोग हैं उनके बारे में क्या कहा जाए।

सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी ने नहीं है, बल्कि उनके संगठन से है। तीन-चार महीने में पूरी निष्ठा से काम किया तो कमलनाथ के कारण नहीं आपके कारण कांग्रेस की सरकार बनेगी।

सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग कांग्रेस पार्टी की बुनियाद हैं। अगली सरकार बनाकर प्रदेश की साढे़ आठ करोड़ लोगों की सेवा करनी है।

सुरजेवाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग कांग्रेस पार्टी की बुनियाद हैं। अगली सरकार बनाकर प्रदेश की साढे़ आठ करोड़ लोगों की सेवा करनी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को कहा धोखेबाज

सुरजेवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश के साढ़े आठ करोड़ लोगों ने कांग्रेस पार्टी को मैंडेट दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कुछ विरोधियों से मिलकर सरकार बना ली। धोखेबाजों के सरदार शिवराज सिंह चौहान ने सरकार बना ली। ऐसी सरकार की विदाई का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि 18 साल में 30 हजार किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए। 38 हजार से ज्यादा महिलाओं से इस प्रदेश में दुष्कर्म हुए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के जिले दतिया में दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म हुआ। गोविंदपुरा में गैंगरेप हुआ। कमलनाथ जी ने आज बेटियों से वादे किए हैं कि अलग अदालत बनेगी जो केवल महिला अपराधों के मामले में दंड देगी।

दूसरा आज लिखकर वचन दिया है कि हर थाने के अंदर महिला अत्याचार के खिलाफ एक विशेष सेल बनेगी। अगर किसी ने बहन बेटी की तरफ आंख उठाकर देखा तो 12 घंटे में वह जेल की सलाखों के पीछे होगा।

ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ।

ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ।

कमलनाथ बोले- हमारा मुकाबला बीजेपी संगठन से…

ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, आप लोगों के ही चलते मध्यप्रदेश में कांग्रेस जीवित है। आप हमारे संगठन की नींव हैं। चुनाव में हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं, हमारा मुकाबला उसके संगठन से है। हमें ये याद रखना है। आप कांग्रेस के हैं। यह बात याद रखिए। तीन-चार महीने में पूरी निष्ठा से काम किया तो कमलनाथ के कारण नहीं आपके कारण कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कमलनाथ ने आगे कहा, हम भूल जाते हैं कि, हम कांग्रेस के हैं। हमें वह व्यक्ति ढूंढना है जो हमारे नजदीक नहीं है लेकिन जनता के नजदीक है। आप सब लोगों को वोटर लिस्ट पर पूरा ध्यान देना है। इन्होंने वोटर लिस्ट की राजनीति की है। कई लोगों के नाम काट दिए। 10 दिन के लिए सब छोड़ दीजिए। आप केवल वोटर लिस्ट पर ध्यान दीजिए। कौन से नाम गलत जुड़े हैं। प्रशासन भी समझ गया है कि क्या होने वाला है। आज बीजेपी के पास केवल पुलिस पैसा और प्रशासन है। पुलिस समझ गई है कि कमलनाथ 2018 के नहीं 2023 के मॉडल हैं।

कमलनाथ ने कहा बीजेपी सरकार प्रदेश में सूखे का सर्वे नहीं कर रही है, शिवराज सिंह मंदिर जा रहे हैं। बीजेपी की कलाकारी की राजनीति और जनता को गुमराह करने की राजनीति से आपको सावधान रहना है। 7 तारीख को हमारी भारत जोड़ो यात्रा की सालगिरह है। आप इसको जरूर मनाना।

ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन में आए कांग्रेस के पदाधिकारी।

ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन में आए कांग्रेस के पदाधिकारी।

175 का आंकड़ा भी पार हो सकता है…

ऑब्जर्वर चंद्रकांत हंडोरे ने कहा, हमारा काम ऑब्जर्वेशन करना है। पार्टी के प्रत्याशी की जीत कराने का काम आपके माध्यम से करना है। ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी के बेस हैं। इन्होंने यदि सही ढंग से काम किया तो प्रदेश में 175 का आंकड़ा भी पार हो सकता है। आप लोगों से मेरा अनुरोध है कि गांव-गांव जाएं, नुक्कड़ सभा करें, आम जनता से मिले। कांग्रेस पार्टी के बारे में उनको समझाएं। उन्हें बताएं हमारी पार्टी सर्वधर्म समभाव को मानने वाली है। राहुल गांधी पार्टी के लिए बड़ी मेहनत कर रहे हैं

हर कार्यकर्ता को मिलेगा मेहनत का फल
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा, मैं कमलनाथ जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मंडल सेक्टर की जो संरचना संगठन की बनाई उसका आने वाले समय में पार्टी को लाभ मिलेगा। आज पूरे प्रदेश में जनसैलाब दिख रहा है। इसमें नौजवान अध्यक्ष कमलनाथ का बहुत बड़ा योगदान है। नौजवान इसलिए क्योंकि मन से बुजुर्ग नहीं होता। कमलनाथ जी आज भी सुबह से लेकर रात को 10-11 बजे तक हर आदमी छोटे-छोटे पार्षद तक के कार्यकर्ताओं से मिलते हैं।

पीसीसी में बंद कमरे में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला, जितेन्द्र सिंह सहित चारों नेताओं के साथ चर्चा की।

पीसीसी में बंद कमरे में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला, जितेन्द्र सिंह सहित चारों नेताओं के साथ चर्चा की।

इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर्स से वन-टू-वन चर्चा

दो दिनों में करीब 25 घंटे की मैराथन वन-टू-वन मीटिंग के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेन्द्र सिंह अलवर और सदस्य अजय कुमार लल्लू, सप्तागिरी उल्का ने मप्र की सभी 230 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम ले लिए हैं। पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…