सुनील जाखड़ के लिए कांग्रेस हाईकमान का नया प्लान: केंद्रीय राजनीति में सेट करने के प्रयास; दिल्ली में चल रही मीटिंग, पहले प्रधानगी गई और फिर CM भी नहीं बन पाए थे दिग्गज

लुधियानाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पहले प्रधानगी जाने और हिन्दू नेता होने के नाते पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बन पाने से हताश सुनील जाखड़ दिल्ली पहुंच गए हैं। वह वहां पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस हाईकमान के कई सीनियर नेताओं से मिल रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी सुनील जाखड़ को सेंटर पॉलिटिक्स में विशेष जगह लेने के लिए मना रही है, जिससे उनका कद बढ़ सके। इसे लेकर ही वह दिल्ली में मौजूद हैं और बैठकें कर रहे हैं। सुनील जाखड़ बुधवार को ही पंजाब से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं।

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोनों में काफी बातचीत हुई है और यह लगातार जारी है। हो सकता है कि पार्टी उन्हें सेंटर पॉलिटिक्स में जगह दे दे। पहले कांग्रेस अध्यक्ष का पद चले जाने और अब मुख्यमंत्री की कुर्सी आते-आते चले जाने से वह खुद की फजीहत हुई मान रहे थे। इसका गिला उनकी ओर से खुदकर मीडिया के समक्ष जाहिर किया गया था और बिना नाम लिए अंबिका सोनी पर भी हमलावर हुए थे। इसके बाद उनका अचानक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली चले जाना काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उन्हें काफी पद भी ऑफर किए गए हैं, मगर वह पंजाब पॉलिटिक्स में बने रहना चाहते हैं।

हरियाणा में रैली के दौरान राहुल और कैप्टन के साथ सुनील जाखड़।

हरियाणा में रैली के दौरान राहुल और कैप्टन के साथ सुनील जाखड़।

पहले प्रधानगी गई और फिर मुख्यमंत्री भी नहीं बन पाए

कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइड करने के लिए कांग्रेस हाईकमाान ने नवजोत सिंह सिद्दू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष लगाया था। नवजोत सिंह सिद्दू को अध्यक्ष पद दिलाने के लिए रखे गए समारोह में भी सुनील जाखड़ का दर्द छलका था। अगस्त में हुए इस समारोह के बाद वह शांत बैठ गए थे और फिर मुख्यमंत्री बनाने की बारी आई तो उनका नाम सबसे आगे था। मगर हिंदू होने के नाते उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया और दलित चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी को पद दिया गया। वह पहले तो चुप रहे और दो दिन से अचानक केंद्रीय लीडरशिप पर ही आक्रामक होते नजर आए और अब दिल्ली चले गए हैं। वहां पर केंद्रीय लीडरशिप उन्हें कैसे संतुष्ट कर पाती है, यह देखना है।

एक जनसभा के दौरान मंच से बोलते सुनील जाखड़।

एक जनसभा के दौरान मंच से बोलते सुनील जाखड़।

कैप्टन के हमलावर रुख के बाद जाखड़ की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती पार्टी

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटते ही वह आक्रामक हो गए हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ही बिना तजुर्बे वाला बता रहे हैं। जाहिर सी बात है कि वह कांग्रेस पार्टी से किनारा कर रहे हैं। पार्टी इस गंभीर मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सुनील जाखड़ की नाराजगी भी मोल नहीं लेना चाहती है। क्योंकि पंजाब में सुनील जाखड़ का भी अपना कद है और अगर वह इस तरह से पार्टी से मुखर होकर बयानबाजी देते रहे तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। यही कारण है कि पार्टी डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

.