सुखबीर की मोगा रैली में जमकर चले ईंट-पत्थर: किसानों और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प, 6 लोग घायल; अकाली दल और बसपा की दर्जन भर गाड़ियां क्षतिग्रस्त

लुधियाना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोगा में प्रदर्शकारियों को खदेड़ते पुलिस के जवान।

मोगा की अनाज मंडी में शिरोमणी अकाली दल बादल की रैली के दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प हुई है। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले हैं, जिससे दर्जन भर गाडियां टूट गईं और आधा दर्जन किसान व पुलिस मुलाजिमों को चोटें आई हैं। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया है। यह किसान शिरोमणी अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का घेराव करने के लिए पहुंचे थे और रैली में जाना चाहते थे। मगर उन्हें रास्ते में रोक लिया गया। जिसके बाद पुलिस और किसानों में झड़प हो गई।

मोगा में सुखबीर की रैली के बाहर पत्थरबाजी करते लोग।

मोगा में सुखबीर की रैली के बाहर पत्थरबाजी करते लोग।

किसान गुरुवार सुबह से ही फिरोजपुर रोड पर इकट्ठा होने लगे थे। पुलिस ने अनाज मंडी के सामने ही किसानों का बेरीगेट लगाकर रोक लिया गया। किसानों ने बैरीकेड तोड़ने का प्रयास भी किया, मगर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जैसे ही सुखबीर सिंह बादल स्टेज से संबोधन करने लगे तो किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सड़क पर खड़ी बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणी अकाली दल की गाडियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

इसी बीच पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो किसानों ने पुलिस पर भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस पर पुलिस को हल्के लाठी बल का इस्तेमाल करना पड़ा है। इस बीच दर्जन भर गाडियां टूटने के साथ ही आधा दर्जन किसान और पुलिस मुलाजिम घायल हुए हैं।

पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी।

पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी।

मोगा रैली के दौरान मक्खन बराड़ को घोषित किया उमीदवार
शिअद प्रधान की तरफ से बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ को मोगा से शिअद का उमीदवार एलान दिया गया है। बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ यहां से 2017 का चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब वह फिर से पार्टी के उमीदवार होंगे। रैली के दौरान सुखबीर बादल ने कहा है कि शिअद ही एक ऐसी पार्टी है, जिसे कहीं से कोई हुक्म नहीं आता। जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को ऊपर से ही आदेश आते हैं। हम सरकार बनते ही किसानों के साथ साथ दूसरे लोगों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। एक साल के भीतर सभी काम आनलाइन कर दिए जाएंगे।

रैली स्थल के बाहर क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां।

रैली स्थल के बाहर क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां।

मोगा के बाद धर्मकोट विधानसभा में भी होंगीं रैलियां
शिअद प्रधान अपने 100 दिन के दौरे पर विधान सभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच मोगा और धर्मकोट पहुंचे हैं। उनकी पहली रैली मोगा की अनाज मंडी में हुई है और इसके बाद तीन समारोह धर्मकोट के विधान सभा क्षेत्र में होनी हैं। अब वह जत्थेदार तोता सिंह की रिहायश पर बैठक कर रहे हैं, इसके बाद वह धर्मकोट में बाबा हजूर साहिब में दर्शन करेंगे। 3 बजे फतेहगढ़ पंजतूर में बैठक, साढ़े 4 बजे वालिया पैलेस कोट इसे खां में मीटिंग को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply