सिंधुदुर्ग छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने का मामला: कंसल्टेंट गिरफ्तार; डिप्टी CM अजित पवार बोले- दोषियों को सजा मिलेगी, स्मारक दोबारा बनाएंगे

  • Hindi News
  • National
  • Shivaji Maharaj Statue Collapse; Contractor Chetan Patil | Shiv Sena BJP

मालवण11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण 4 दिसंबर 2023 को हुआ था।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में सिंधुदुर्ग पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट और ठेकेदार चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया है। चेतन को आज सिंधुदुर्ग लाया जाएगा।

चेतन पाटिल को गुरुवार की रात कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया है। चेतन ने पहले दावा किया था कि वह प्रोजेक्ट के स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट नहीं थे।

26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के बाद सिंधुदुर्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। इसमें में ठाणे के मूर्तिकार जयदीप आप्टे का नाम भी शामिल था।

शुक्रवार को डिप्टी CM अजित पवार मालवण पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘जो कुछ भी हुआ उससे सभी दुखी हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे जहां भी भागें, उन्हें ढूंढ़ लिया जाएगा।’

सिंधुदुर्ग पुलिस के मुताबिक चेतन पाटिल ही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का कंसल्टेंट और ठेकेदार था।

सिंधुदुर्ग पुलिस के मुताबिक चेतन पाटिल ही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का कंसल्टेंट और ठेकेदार था।

अजित पवार बोले- स्मारक दोबारा बनाएंगे
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार शुक्रवार सुबह मालवण के सिंधुदुर्ग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देवता हैं और सभी को उनके इतिहास पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में बैठकें की हैं। स्मारक दोबारा बनाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे जहां भी भागें, उन्हें ढूंढ़ लिया जाएगा।

मालवण में सिंधुदुर्ग पहुंचे डिप्टी CM अजित पवार ने प्रतिमा स्थल का जायजा लिया।

मालवण में सिंधुदुर्ग पहुंचे डिप्टी CM अजित पवार ने प्रतिमा स्थल का जायजा लिया।

दिसंबर 2023 में प्रतिमा की स्थापना हुई थी
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह के दौरान किया गया था। इस प्रतिमा को लगाने का मकसद, छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और मराठा नौसेना के आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना था। प्रतिमा का अनावरण पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

खबरें और भी हैं…