संसद में घुसपैठ करने वाला 2 साल बेंगलुरु में रहा: 3 महीने पहले लखनऊ आया सागर, FB स्टेटस में लिखा- मैं इतिहास लिखूंगा, दुनिया में कुछ करके मरूंगा…

लखनऊ3 मिनट पहलेलेखक: अनुज शुक्ल

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की संसद की विजिटर्स गैलरी से कूदकर रंगीन धुआं छोड़ने वाले दो लड़कों में सागर शर्मा, लखनऊ के आलमनगर का रहने वाला है। यहां उसका पता रामनगर 555 च/149 था। यह बंशीधर का घर है। जहां रहने के लिए वह पिछले रक्षाबंधन पर लखनऊ आया था। जब दैनिक भास्कर की टीम उसके घर पहुंची तो बाहर लोगों का जमावड़ा मिला।

लोगों को चीरते हुए हम उस कमरे तक पहुंचे, जहां सागर रहा करता