शाह बोले- कांग्रेस ने धरती से अंतरिक्ष तक घोटाला किया: विपक्ष को केवल परिवार की चिंता, इसलिए उनके नेता भाजपा में शामिल हो रहे

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा का दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया गया। शाह ने दूसरे दिन कार्यक्रम को संबोधित किया।

दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। अपने 56 मिनट के भाषण में उन्होंने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धि, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा, कांग्रेस, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, I.N.D.I. अलायंस और 2024 लोकसभा चुनाव पर बात की।

शाह ने कांग्रेस पर कहा- इन लोगों ने अपनी सरकार रहते जमीन से आसमान और समंदर तक घोटाले किए। कांग्रेस के नेतृत्व में I.N.D.I. अलायंस बना है। विपक्षी दलों का ये गठजोड़ सिर्फ 7 पारिवारिक पार्टियों का गठबंधन है। उसे सिर्फ अपने परिवार की चिंता है। जिनका लक्ष्य परिवार के लिए सत्ता हथियाना हो वह क्या गरीब का कल्याण करेगा?

विपक्षी दलों के नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर शाह बोले- देश में 2G, 3G और 4G पार्टियां है। 2G का मतलब घोटाला नहीं है। 2G का मतलब 2 जेनरेशन पार्टी। चार पीढ़ी तक इनका नेता नहीं बदलता। अगर कोई आगे बढ़ गया तो ये उसका हश्र कर देते हैं। कई सारे ऐसे हश्र किए हुए लोग आज भाजपा में शामिल होकर लोकतंत्र की यात्रा में जुड़े हैं।

शाह के 56 मिनट की स्पीच की 10 बातें…

अधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

अधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

1. मोदी के 10 साल के शासनकाल में समग्र विकास हुआ
शाह ने कहा- 75 साल में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखे हैं। देश में हर सरकार ने अपने समय पर विकास करने का प्रयास किया है। लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है।

शाह ने कहा- हर किसान को हर साल 6 हजार रुपए देना और अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से पांचवें नंबर लाने का काम मोदी जी ने किया है। 10 साल में तेजी से विकास हुआ है। इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा, इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे। पूरे देश में कही संशय नहीं है, देश ने तय किया है कि PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

2. नक्सलवाद, उग्रवाद और आतंकवाद आखिरी सांसें गिन रहा है
शाह ने कहा- मोदी जी के 2014 से 2024 तक के कार्यकाल में देश में नक्सलवाद, उग्रवाद और आतंकवाद आखिरी सांसें गिन रहा है। सालों तक ये बहस रही कि ये गांवों की सरकार है या शहरों की। मोदी जी ने बता दिया कि गांव दुनिया के सबसे सुंदर गांव बन सकते हैं।

शाह ने कहा- मोदी जी ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, जातिवाद, वंशवाद आदि से मुक्ति दिलाई है। मोदी जी ने ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ की स्थापना की। मोदी जी धीरे-धीरे ब्रिटिश शासन से जुड़े राष्ट्रीय प्रतीकों को हटाकर हमें औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त कर रहे हैं। यह आजादी के तुरंत बाद किया जाना चाहिए था, फिर भी कांग्रेस ने कभी इसकी जहमत नहीं उठाई।

3. कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन
शाह ने कहा- इस देश में 2G, 3G और 4G पार्टियां है। 2G का मतलब घोटाला नहीं है। 2G का मतलब 2 जेनरेशन पार्टी… 4 पीढ़ी तक इनका नेता नहीं बदलता… अगर कोई आगे बढ़ गया तो ये उसका हश्र कर देते हैं, कई सारे ऐसे हश्र किए हुए लोग आज भाजपा में शामिल होकर लोकतंत्र की यात्रा में जुड़े हैं।

शाह ने कहा- मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमे आमने-सामने हैं। एक तरफ है मोदी जी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और NDA राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है।

4. परिवारवादी पार्टियों का सिर्फ एक लक्ष्य- अपने बेटों को CM बनाना
शाह ने कहा- I.N.D.I.A गठबंधन का राजनीति में उद्देश्य क्या है? PM मोदी आत्मनिर्भर भारत, 2047 के भारत का लक्ष्य रखते हैं। सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को PM बनाना, पवार साहब का लक्ष्य बेटी को CM बनाना, ममता दीदी का लक्ष्य भतीजे को CM बनाना, स्टालिन का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, लालू यादव का लक्ष्य बेटे को CM बनाना, उद्धव ठाकरे का लक्ष्य बेटे को CM बनाना और मुलायम सिंह यादव तो बेटे को CM बनाकर ही गए… जिनका लक्ष्य परिवार के लिए सत्ता हथियाना हो वह क्या गरीब का कल्याण करेगा?

5. भाजपा में बूथ पर काम करने वाला देश का राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री बन सकता है
शाह ने कहा- भाजपा में बूथ का काम करने वाला एक व्यक्ति देश का राष्ट्रपति भी बन सकता है और प्रधानमंत्री भी बन सकता है। क्योंकि हमने हमारी पार्टी को लोकतांत्रिक पार्टी बनाकर रखा है। इस देश की राष्ट्रपति एक जनजातीय परिवार से आती हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने एक गरीब आदिवासी बेटी को महामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाकर सभी जनजातियों का सम्मान किया। इस देश का उप राष्ट्रपति एक किसान का बेटा है।

6. अब देश में डेवलपमेंट अलायंस (NDA) बनाम डायनेस्टिक अलायंस
शाह ने कहा- क्या देश में पार्टी की बागडोर संभालने के लिए कोई नेता नहीं है। अगर भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी नहीं होती तो एक चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री नहीं बन सकता था। इंडी गठबंधन 7 परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है। इन पार्टियों में पिछली चार पीढ़ियों से नेता नहीं बदला। जब बेटों के कल्याण का ही लक्ष्य हो तो देश का कल्याण कैसे होगा? अब देश में डेवलपमेंट अलायंस (NDA) बनाम डायनेस्टिक अलायंस (INDIA) है।

7. विपक्ष हर चीज का विरोध करता है, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकराया
शाह ने कहा- मोदी जी के 10 वर्षों में आज देश विकसित भारत का स्वप्न लेकर आगे बढ़ रहा है। दूर-दूर तक घमंडिया गठबंधन को सत्ता प्राप्ति की संभावना नहीं दिखती है। इस वजह से वो आज हर चीज का विरोध करने लगे हैं। इन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक, OBC कमीशन का विरोध किया और तो और नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भी इन्होंने काफी व्यवधान उत्पन्न किया।

मैं आज यहां से कांग्रेस को चेतावनी देना चाहता हूं कि आप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा कर केवल इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार बनने से ही नहीं कतराएं हैं, बल्कि आपने देश को महान बनाने की प्रक्रिया से खुद को दूर कर लिया है। देश की जनता ये देख भी रही है और याद भी रख रही है।

8. केरल और बंगाल में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता मारे गए, वहां इंडी अलायंस का शासन
शाह ने कहा- हम तो हिंसा के भुक्तभोगी हैं। केरल में हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हो गए, 300 से ज्यादा अपाहिज हो गए। वहां इंडी अलायंस का शासन है। बंगाल में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता मौत के घाट उतार दिए गए, हमेशा वहां चुनाव में धांधली, घपलेबाजी और हिंसा होती रही। वहां इंडी अलायंस और ममता बनर्जी का शासन है।

9. सरकार गिराने के कांग्रेस का रिकॉर्ड 100 साल बाद भी नहीं टूटेगा
शाह ने कहा- मैं बहुत सोच-समझकर ये बोल रहा हूं… आज से 100 साल बाद भी सरकारें गिराने का कांग्रेस का रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाएगा। कांग्रेस ही देश में अस्थिरता की जनक है। INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया।

10. 2024 में मोदी 3.0 शुरू होगा, देश ने मन बना लिया है
शाह ने कहा- परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। PM मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया। देश ने मन बना लिया है। 2024 में मोदी 3.0 शुरू होगा और 2047 में विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

बैठक के पहले दिन क्या हुआ…

दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान PM मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का झंडा फहराया।

दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान PM मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का झंडा फहराया।

दिल्ली के भारत मंडपम में अधिवेशन के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल पहनाकर मोदी का स्वागत किया। पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा- हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे। 100 दिनों का जनसंपर्क अभियान चलाना है। भाजपा के पिछले 10 साल के कामों का भी प्रचार करना होगा।

उधर जेपी नड्डा ने कहा- मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा हुआ है। भाजपा की 17 प्रदेशों में सरकार है। हमने राजस्थान-छत्तीसगढ़ जीता है। इस बार बंगाल में भी जीतेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी गारंटी पर राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुमोदित किया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली का मुद्दा उठाया।

राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के भारत मंडपम में BJP के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के भारत मंडपम में BJP के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे।

देश की राजनीति से जुड़ी इन खबरों को जरूर पढ़ें…

BJP अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी: क्या राम मंदिर के बावजूद जीत को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं; पीछे का खेल समझिए

2024 के चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, BJP का कुनबा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में शिंदे और अजित पवार, बिहार में नीतीश कुमार, UP में जयंत चौधरी पाले में आ चुके हैं। अब आंध्र में चंद्रबाबू नायडू, पंजाब में अकाली दल से भी बातें चल रही हैं। सरकार ने एक साथ 5 शख्सियतों को भारत रत्न देकर भी चुनावी समीकरण साधने की कोशिश की है। इसके अलावा PM नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के मैराथन दौरे कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

​​​लालू बोले- नीतीश आएंगे तो देखेंगे: दरवाजा कभी बंद नहीं होता, राहुल के PM बनने पर कहा- उनमें कोई कमी नहीं

नीतीश कुमार के दोबारा साथ आने के सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि अब आएंगे तो देखेंगे। आगे की संभावनाओं पर बोलते हुए कहा कि दरवाजा कभी बंद नहीं होता है। पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने वैशाली जाने के दौरान मीडिया से बात करते हुए ये बातें कही। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…