शख्स ने इंफ्लूएंसर गर्लफ्रेंड को कार से टक्कर मारी: पीड़ित ने तस्वीरें शेयर कर इंसाफ मांगा, आरोपी MSRDC के एमडी का बेटा

पुणे4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रिया सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड पर उन्हें कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। प्रिया ने 14 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उनके हाथ, कंधे, पैर और पेट पर चोट है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मुझे इंसाफ चाहिए।

अश्वजीत गायकवाड़ MSRDC (महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम) के ज्वाइंट एमडी अनिल कुमार गायकवाड़ का बेटा है। अश्वजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के तौर पर बताई है।​​​​​​ मामले में अश्वजीत, उसका दोस्त रोमिल पाटिल और ड्राइवर सागर आरोपी हैं। मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्वजीत ने अपने दोस्त रोमिल और ड्राइवर सागर की सलाल पर प्रिया को कार से टक्कर मारी। 11 दिसंबर को अश्वजीत ने ठाणे के घोडबंदर रोड पर स्थित ओवला परिसर में प्रिया के साथ मारपीट की। इसके बाद सुबह 4:30 बजे प्रिया को अपनी कार से टक्कर मार दी और उसे घायल हालत में छोड़कर मौके से भाग गए।

घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद 14 दिसंबर को पुलिस ने मामले में सिर्फ FIR दर्ज की है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रिया का कहना है – अश्वजीत के पिता राजनीति में एक्टिव हैं। इसीलिए उनके बेटे को पुलिस ने अभी तक पूछताछ तक के लिए नहीं बुलाया है। प्रिया जिस अस्पताल में भर्ती हैं, रोमिल और सुनील उसके चक्कर लगा रहे हैं। उसे धमकियां मिल रहीं हैं और FIR वापस लेने का दवाब भी बनाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…