वैक्सीनेशन में हिमाचल प्रदेश देशभर में अव्वल: 95.1% आबादी को हो चुकी है वैक्सीनेट; 8 राज्यों में आंकड़ा 50% भी नहीं, देश की कुल 48.1% आबादी को टीका

शिमला9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वैक्सीनेशन सेंटर पर अभियान की शुरुआत करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

कोरोना वैक्सीनेशन मामले में हिमाचल प्रदेश देशभर में अव्वल रहा है। 95.1 प्रतिशत आबादी को पहले डोज लगाकर वैक्सीनेट करने के मामले में हिमाचल देश के तमाम राज्यों में पहले स्थान पर बना हुआ है। प्रदेश की 55 लाख 22 हजार की आबादी में से 52 लाख 50 हजार 505 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहली डोज लगाई जा चुकी है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के इस आंकड़े के आसपास अन्य कोई राज्य नहीं है।

वहीं भारत की 48.1 फीसदी आबादी ही वैक्सीनेट हो पाई है। देश में कुल 94 करोड़ 1 लाख 87 हजार की आबादी को वैक्सीन लगाने के लिए चुना गया है। इनमें से अभी तक 45 करोड़ 18 लाख 4 हजार 528 लोगों को ही वैक्सीन की पहली डोज लग पाई है। भारत में पहली डोज कम लगने का मुख्य कारण देश के बड़े-बड़े राज्यों की खराब परफॉर्मेंस है, क्योंकि यहां पर 40 फीसदी से ज्यादा लोग अभी भी वैक्सीनेट नहीं हुए हैं। इसी की बदौलत भारत में कम आबादी वैक्सीनेट हुई है, जबकि छोटे राज्य वैक्सीनेशन के मामले में बेहतर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। कम आबादी होने के चलते यहां पर वैक्सीनेशन पूरा होने की कगार पर पहुंच गया है

पड़ोसी राज्य पंजाब में अभी तक 40 फीसदी वैक्सीनेशन
हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में अभी 40 फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग पाई है। यहां पर 22 करोड़ 7 लाख 37 हजार की आबादी को दोनों डोल लगनी है, लेकिन अभी तक 9 करोड़ 29 लाख 1 हजार 146 को ही वैक्सीन की पहली डोज लग पाई है। पंजाब देशभर में 19वें पायदान पर है।

ऐसी है राज्यों की वैक्सीनेशन परफॉर्मेंस
उत्तराखंड दूसरे पायदान पर है। यहां की 73 फीसदी आबादी को वैक्सीन लग चुकी है। 80 लाख 60 हजार का लक्ष्य है और 58 लाख 84 हजार वैक्सीनेट हो चुके हैं। इसी तरह केरला की 71 फीसदी आबादी वैक्सीनेट हो चुकी है। गुजरात में 66 फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। आसाम में 62 फ़ीसदी लोग वैक्सीनेट हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर में 61.5 फीसदी, मध्यप्रदेश में 61.1 प्रतिशत, देश की राजधानी दिल्ली में 58.6 फीसदी, राजस्थान में 58.5 प्रतिशत, कर्नाटक में 57.9 फीसदी, हरियाणा में 54.2 फीसदी, आसाम में 54.1, ओडिशा में 50 फ़ीसदी, छत्तीसगढ़ में 49.2, आंध्र प्रदेश में 49.1 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

इन राज्यों की परफॉर्मेंस बेहद खराब
टीकाकरण को लेकर देश के 8 राज्यों की परफॉर्मेंस बेहद खराब चल रही है। यहां पर अभी 50 फीसदी लोगों को भी वैक्सीन नहीं लग पाई है। तेलंगाना में 45.3 फीसदी लोग ही वैक्सीनेट हुए हैं। महाराष्ट्र में 42.7 फीसदी, पंजाब में 40.9 फीसदी, तमिलनाडु में 40.1, झारखंड में 37.5, बिहार में 36.9, उत्तर प्रदेश में 36.2 और पश्चिम बंगाल में केवल 36.2 लोगों को ही वैक्सीन की पहली डोज लग पाई है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply