लोकसभा चुनाव के 7 फेज में 64.86% वोटिंग: कुल 46 दिन की प्रोसेस, 1952 के बाद सबसे लंबा चुनाव; PM और 43 मंत्री मैदान में थे

  • Hindi News
  • National
  • Loksabha Election 2024 Result Updat| Exit Poll Result 2024 LIVE Updates| Narendra Modi| Rahul Gandhi

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव खत्म हो चुका है। अब 4 जून को नतीजे आएंगे। 7 फेज में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की 542 सीट पर लगभग 64.86% वोटिंग हुई।

19 अप्रैल से 4 जून तक चलने वाली यह चुनाव प्रक्रिया कुल 46 दिनों की है। यह 1952 के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाला चुनाव है, 1952 में चुनावी प्रक्रिया 4 महीने तक चली थी। वहीं 1980 में सिर्फ 4 दिन में चुनाव हो गए थे। वही 2019 के चुनाव 39 दिन में पूरा हो गया था। इस बार के चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 43 केंद्रीय मंत्री, 12 पूर्व मुख्यमंत्री, 8 फिल्मी सितारे और 2 पूर्व क्रिकेटर थे।

अब हर फेज की डिटेल पढ़िए …

पहला चरण- 19 अप्रैल
लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई। पहले चरण में कुल 66.14% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के पहले फेज में कुल 1,625 कैंडिडेट्स मैदान में थे, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार थे। इनमें महिलाएं केवल 8% थी। वोटिंग के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हुई।

विवाद- घटनाएं

  • बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और टीएमसी वर्कर्स के बीच पथराव हुआ।
  • बंगाल के कूचबिहार में पोलिंग ड्यूटी में लगे CAPF जवान की मौत हो गई है।
  • मणिपुर में मतदान केंद्र पर EVM में तोड़फोड़ हुई। फायरिंग में 3 घायल हो गए।
  • छत्तीसगढ़ के बीजापुर में दो जगह ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इसमें CRPF-196 बटालियन के जवान देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी घायल हो गए।
  • मुरादाबाद में मुस्लिम महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनाकर तैनात किया गया।

पहले फेज के चर्चित चेहरे

पहले फेज के फोटो-मोमेंट

हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य ने मतदान किया।

हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य ने मतदान किया।

नागपुर में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने वोटिंग की।

नागपुर में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने वोटिंग की।

दूसरा चरण- 26 अप्रैल
लोकसभा के सेकंड फेज में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई। कुल 66.71% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में थे। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार थे। वहीं, एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर था। चुनाव के दौरान बंगाल में भाजपा समर्थक की मौत हो गई थी। पार्टी ने TMC पर आरोप लगाया था।

विवाद- घटनाएं

  • राजस्थान में टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर तेज आंधी के कारण शाम को बूथ संख्या 128 पर लाइट चली गई। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर यहां टॉर्च की रोशनी में मतदान करवाया गया।
  • मणिपुर के उखरुल में एक बूथ पर कुछ संदिग्ध घुस आए। बताया गया कि ये नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-आइजैक-मुइवा (NSCN- IM) के लोग थे। इन लोगों ने बूथ का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
  • छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
  • राजस्थान की कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर मतदान के बीच बारिश और अंधड़ आने से शहर के शिवपुरा सरकारी स्कूल के पास बूथ पर लगे टेंट उड़ गए और पानी भर गया।

सेकंड फेज के चर्चित चेहरे

सेकंड फेज का फोटो-मोमेंट

तीसरा चरण- 7 मई

लोकसभा के थर्ड फेज में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर 65.68% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस फेज में कुल 1352 कैंडिडेट्स मैदान में थे। इनमें 1229 पुरुष और 123 (9%) महिला थीं। चुनाव के दौरान बिहार में 2 और छत्तीसगढ़ में एक बव्यक्ति की मौत हो गई।

विवाद- घटनाएं

  • पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद और जंगीपुर के भाजपा कैंडिडेट और TMC समर्थक के बीच झड़प हुई।
  • UP के संभल में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया।
  • बिहार में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी और होमगार्ड जवान की मौत हो गई है।
  • छत्तीसगढ़ के जशपुर में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई।

थर्ड फेज के चर्चित चेहरे

थर्ड फेज का फोटो-मोमेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के एक बूथ केंद्र में वोटिंग की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के एक बूथ केंद्र में वोटिंग की।

केंद्रीय गृ मंत्री और गांधीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने अहमदाबाद में वोटिंग की।

केंद्रीय गृ मंत्री और गांधीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने अहमदाबाद में वोटिंग की।

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…