लुधियाना में दीवार गिरने से बच्ची की मौत का मामला: फैक्ट्री मालिक पर 2 महीने बाद केस दर्ज, गिरफ्तारी की कोशिश जारी, बारिश और तेज हवा से कमरे पर गिरा था मलबा

लुधियाना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लुधियाना में फैक्ट्री की दीवार गिरने से बच्ची की मौत मामले में केस दर्ज।

लुधियाना में फैक्ट्री की दीवार गिरने से बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये अपने आप में इस तरह का पहला मामला बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस ने इस तरह से अचानक गिरी दीवार के बाद फैक्ट्री संचालक पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। इसमें फैक्ट्री संचालक की गलती बताई जा रही है कि उसने इस तरह से अनसेफ दीवार खड़ी की और यह गिर गई। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

दरअसल, 10 जून को तेज बारिश और हवा के चलते फोकल प्वांइट फेस-6 में काम करने वाले अशोक कुमार के घर पर फैक्ट्री की दीवार गिर गई। वो फैक्ट्री की छत पर ही बने कमरे में परिवार के साथ रहता था। इससे उनकी 3 साल की बेटी गंभीर घायल हो गई और उसने कुछ ही दिन बाद दम तोड़ दिया। उसने इसके लिए फैक्ट्री के संचालक रवि शारदा को आरोपी बताते हुए इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी थी। पुलिस ने इस मामले में 2 महीने का समय लगाया लेकिन फैक्ट्री संचालक रवि शारदा पर आपराधिक मामला दर्ज हो गया है। फैक्ट्री संचालक ने तीसरी मंजिल पर जाकर शेड के नीचे ये दीवार बनाई थी। विरोध करने पर उसने शेड तो हटा लिया मगर दीवार नहीं हटाई थी। जिसके कारण ये हादसा हुआ है।

शहर में हैं 140 असुरक्षित इमारतें
नगर निगम की ओर से 140 ऐसी इमारतों को नोटिस जारी किए हुए हैं जो असुरक्षित हैं और कभी भी गिर सकती हैं। मगर ये कार्रवाई नोटिस देने तक ही सीमित है। ये इमारतें भी अगर गिरती हैं तो इससे कई लोगों की जान जा सकती है। पुलिस की कार्रवाई उन लोगों के लिए सबक है जो नियमों को ताक पर रख काम कर रहे हैं।

दो इमारतें गिरने से हो चुका नुकसान
हाल ही में आरके रोड की एक आग से नुकसानी गई असुरक्षित वूलन मिल और संगला वाला शिवाला मंदिर के पास दो इमारतें गिर चुकी है। एक हादसे में तो नौ लोग भी घायल हुए थे और एक बच्ची गंभीर है और साथ के वेहड़े का बड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस ने उन पर भी मामला दर्ज किया है मगर कार्रवाई करने में ढील बरती जा रही है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply