रोहतक में नवीन जयहिंद के घर पर चला बुलडोजर: AAP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई; कोर्ट ऑर्डर के बाद एक्शन, समर्थकों का हंगामा

रोहतक4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नवीन जयहिंद के समर्थकों के विरोध को देखते हुए प्रशासन की टीम अपने साथ पुलिसबल लेकर पहुंची थी।

रोहतक के सेक्टर 6 स्थित नवीन जयहिंद के घर को प्रशासन ने खाली करवा लिया है। हाईकोर्ट ने HSVP के पक्ष में फैसला दिया था। जिसके बाद प्रशासन शुक्रवार अल सुबह ही पुलिसबल के साथ पहुंचा और चारदीवारी, निर्माण को ढहा दिया। वहीं नवीन जयहिंद और उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया।

पुलिस ने जबरन बाग को खाली करवाया और गिराना शुरू कर दिया।