राष्ट्रपति कोविंद आज चंडीगढ़ में: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के 100 साल के जश्न में होंगे शामिल; पत्नी शहर के पहले बर्ड पार्क का उद्घाटन करेंगी

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • चंडीगढ़
  • राष्ट्रपति कोविंद आज चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के 100 साल के समारोह में भाग लेंगे; पत्नी करेंगी बर्ड पार्क का उद्घाटन

चंडीगढ़11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति कोविंद पत्नी सविता कोविंद के साथ सुबह करीब सवा 11 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज चंडीगढ़ आ रहे हैं। राष्ट्रपति सुबह करीब सवा 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद राजभवन जाएंगे। वहां से दोपहर बाद साढ़े 4 बजे पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) जाएंगे। यहां राष्ट्रपति नए सेंटेनरी हाल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह कॉलेज के 100 साल पूरे होने वाले सेलिब्रेशन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी चंडीगढ़ आ रही हैं। वे दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सुखना लेक के पास बने चंडीगढ़ के पहले बर्ड पार्क का उद्धाटन करेंगी। यह बर्ड पार्क 6.5 एकड़ में फैला है।

चंडीगढ़ के पहले बर्ड पार्क में लाए गए पक्षी

चंडीगढ़ के पहले बर्ड पार्क में लाए गए पक्षी

जनता के लिए कल से खुलेगा बर्ड पार्क

जनता के लिए यह बर्ड पार्क बुधवार से खुलेगा। जिसमें 20 प्रजातियों के 800 से ज्यादा पक्षी देखने को मिलेंगे। जिनमें अफ्रीकन लव बर्ड्स से लेकर अमेरिका के पक्षी भी नजर आएंगे। जिसमें 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए 30 रुपए की टिकट रहेगी। वहीं, 12 साल से बड़ी उम्र वालों के लिए 50 रुपए का टिकट रखा गया है।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में की गई सजावट

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में की गई सजावट

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट

राष्ट्रपति कोविंद के दौरे के मद्देनजर चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एसपी और डीएसपी से लेकर करीब 1400 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति की विजिट में ड्यूटी देने वाले सभी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। इसके अलावा पीजीआई में एक बैड का सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल भी बनाया गया है।

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज आज 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज आज 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है

बेटी भी आएंगी

राष्ट्रपति के दौरे में उनकी बेटी स्वाति कोविंद भी चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। वे पहले चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी। उनके सुखना लेक और रॉक गार्डन घूमने का कार्यक्रम है। ?

खबरें और भी हैं…

.