रायपुर की एयर होस्टेस का मुंबई में गला रेता: मुंबई के फ्लैट में मिली लाश; अपनी बहन और उसके दोस्त के साथ रहती थी

रायपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायपुर की इस एयर होस्टेस युवती की मुंबई में हत्या हो गई है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली एक एयर होस्टेस की मुंबई में हत्या कर दी गई है। पुलिस को युवती की लाश उसके फ्लैट में मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की गला काटकर हत्या की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, रूपल ओगरे रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह कुछ समय से मुंबई के अंधेरी में स्थित एनजी काम्‍प्‍लेक्‍स में अपनी बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। वारदात के दौरान युवती की बहन और उसका दोस्त दोनों अपने होम टाउन गए थे।

वो सोशल मीडिया में अक्सर फोटो पोस्ट किया करती थी

वो सोशल मीडिया में अक्सर फोटो पोस्ट किया करती थी

पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
रूपल एक निजी एयरलाइन कंपनी में एयर होस्टेस थी। अभी हाल ही में उसका चयन हुआ था। वो वहां ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थी। मुंबई पुलिस ने बिल्डिंग में काम करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर पुलिस को हत्या का शक है।

मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।जिससे पूछताछ की जा रही है

मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।जिससे पूछताछ की जा रही है

मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि पवई पुलिस थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग के फ्लैट में एक लड़की की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। जिसके बाद पुलिस ने लाश को मॉर्चुरी भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार युवती एयर होस्टेस थी। हाल ही में उसका नौकरी में चयन हुआ था।

इसी बिल्डिंग के फ्लैट में रहती थी।

इसी बिल्डिंग के फ्लैट में रहती थी।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी
रूपल ओगरे सोशल मीडिया में सक्रिय रहती थी। वो अलग-अलग मौकों में अपनी पिक्चर भी अपलोड किया करती थी। कुछ दिन पहले उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी इंजॉय करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया में डाला था।

खबरें और भी हैं…