राजस्थान के गोगामेड़ी हत्याकांड का हरियाणा कनेक्शन: शूटरों में महेंद्रगढ़ का नितिन फौजी, इसी ने सिर में गोली मारी; संपत नेहरा के टच में था

रेवाड़ी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोली चलाने वाले दो शूटर में एक नितिन फौजी है। नितिन महेंद्रगढ़ जिले के गांव दोंगड़ा जाट का रहने वाला है। नवंबर माह में वह छुट्‌टी पर आया था। उसके बाद से ही घर से गायब था। सीसीटीवी में गोली मारते (लाल घेरे में) और सेना की वर्दी में नितिन फौजी।

राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में हरियाणा कनेक्शन सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि गोगामेड़ी की हत्या में शामिल एक शूटर हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है।

इसका नाम नितिन फौजी है, जो पंजाब की बठिंडा जेल में बंद