मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री: दो डिप्टी सीएम होंगे, शिवराज ने सौंपा इस्तीफा; 13 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • MP CM Mohan Yadav | MP BJP CM Announcement Update; Shivraj Singh Chouhan, Prahlad Patel, Jyotiraditya Scindia BJP MLA Bhopal Office

भोपाल2 घंटे पहलेलेखक: विजय सिंह बघेल

  • कॉपी लिंक

सीएम के रूप में अपने नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। वे उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित ‌BJP के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पार्टी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। शिवराज सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। 13 दिसंबर को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

प्रदेश में दो डिप्टी सीएम भी होंगे- जगदीश देवड़ा और