मोदी कैबिनेट गठन के बाद राज्यों को मिला पैसा: UP को सबसे ज्यादा ₹25 हजार करोड़ टैक्स डिवोल्यूशन, बिहार के हिस्से आए ₹14 हजार करोड़

नई दिल्ली58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

10 जून को मोदी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा हो गया है। निर्मला सीतारमण को फिर से वित्त मंत्रालय सौंपा गया।

केंद्र ने जून के लिए राज्यों को 1,39,750 करोड़ रुपए का टैक्स डिवोल्यूशन (कर हस्तांतरण) जारी करने की मंजूरी दे दी। वित्त मंत्रालय ने बताया कि डिवोल्यूशन अमाउंट की नियमित रिलीज के अलावा, एक अतिरिक्त किस्त जारी करने का भी फैसला लिया है।

टैक्स डिवोल्यूशन यानी, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच टैक्स रेवेन्यू का डिस्ट्रीब्यूशन। यह केंद्र और राज्यों के बीच कुछ टैक्सों से होने वाली कमाई को उचित और न्यायसंगत तरीके से अलॉकेट करने के लिए स्थापित एक कॉन्स्टिट्यूशनल मैक्निज्म है।

अभी केंद्र सरकार जो भी टैक्स कलेक्ट करती है उसका 41% राज्यो को एक वित्त वर्ष में 14 किश्तों में वितरित करती है। वित्त वर्ष 2024-25 में जून महीने के लिए जारी गई इस राशि के साथ कुल 2 लाख 79 हजार 500 करोड़ रुपए राज्यों को दिए गए हैं।

UP को सबसे ज्यादा ₹25 हजार करोड़ टैक्स डिवोल्यूशन
नई किस्त में सबसे ज्यादा टैक्स डिवोल्यूशन पाने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश (₹25069 करोड़) पहले नंबर पर है। बिहार को (₹14056 करोड़) दूसरे नंबर पर और मध्य प्रदेश (₹10970 करोड़) तीसरे नंबर पर है। सबसे कम सिक्किम (₹542 करोड़) है।

राज्यों की ग्रोथ में टैक्स डिवोल्यूशन किया जाता है खर्च
देश के सभी राज्यों का विकास बराबरी से हो इसके लिए वित्त आयोग फंड बांटता है। इसके लिए एक फॉर्मूला अपनाता है। इसमें फिस्कल कैपिसिटी, फिस्कल डिसिप्लिन, राज्य की जनसंख्या, राज्य का क्षेत्रफल ध्यान में रखा जाता है। इसके कारण यूपी, एमपी, बिहार जैसे राज्यों को ज्यादा पैसा मिलता है।

मोदी 3.0 सरकार के कैबिनेट के गठन के बाद विभागों का 10 जून की शाम बंटवारा हो गया। वित्त मंत्रालय एक बार फिर से निर्मला सीतारमण के हिस्से आया है। विभाग बंटवारे के तुरंत बाद ही वित्त मंत्री ने निर्णय लिया

यह खबर भी पढ़ें…

मई महीने में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 4% बढ़ी, ये 3.47 लाख यूनिट्स रही, टू-व्हीलर्स 10% बढ़कर 16.20 लाख से ज्यादा बिके

मई महीने में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 4% बढ़कर 3,47,492 यूनिट्स हो गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। सियाम ने बताया कि मई में 55,763 थ्री-व्हीलर्स बिके, जबकि टू-व्हीलर्स की सेल्स 16,20,084 यूनिट्स रही। मई में थ्री-व्हीलर्स की सेल्स पिछले साल की समान अवधि के 48,610 यूनिट्स से 14.7% ज्यादा रही। पूरी खबर पढ़ें…

इंडिगो के प्रोमोटर राहुल भाटिया ने 2% हिस्सेदारी बेची, शेयरों में 4% की गिरावट, एक साल में 81% से ज्यादा चढ़ा इंडिगो का स्टॉक

इंडिगो एयरलाइन को ऑपरेट करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में आज यानी, 11 जून को 4% गिरावट आई है। 83.7 लाख शेयरों की ब्लॉक डील के बाद ये गिरावट देखने को मिल रही है। ब्लॉक डील, 4,406 के ऐवरेज प्राइस पर 3,689 करोड़ रुपए की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…