- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, कोविड टीकाकरण पर 100 करोड़ का संबोधन हो सकता है
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार होने को लेकर बात कर सकते हैं। बता दें देश ने 100 करोड़ डोज लगाने का रिकॉर्ड गुरुवार को बना लिया था। इसके अलावा मोदी कोरोना महामारी से लड़ाई की बात भी कर सकते हैं। मोदी के संबोधन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि हाल ही में कश्मीर में आतंकवाद का मुद्दा भी गर्म है। तो त्योहारी सीजन भी चल रहा है।
प्रधानमंत्री ने पिछली बार 7 जून को देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने दो बड़े ऐलान किए थे। पहला ये कि 18 साल से बड़े सभी लोगों को 21 जून से कोरोना वैक्सीन मुफ्त लगेगी। राज्यों को अब इसके लिए कुछ भी खर्च नहीं करना है। दूसरा ऐलान ये किया था कि देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। कोरोना के समय में प्रधानमंत्री का देश के नाम ये नौवां संबोधन था।
कोरोना के दौर में मोदी के पिछले 9 संबोधन
तारीख | घोषणा | समय |
19 मार्च 2020 | जनता कर्फ्यू की घोषणा | 29 मिनट |
24 मार्च 2020 | 21 दिन का लॉकडाउन | 29 मिनट |
3 अप्रैल 2020 | दीप जलाने की अपील | 12 मिनट |
14 अप्रैल 2020 | लॉकडाउन-2 की घोषणा | 25 मिनट |
12 मई 2020 | 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा | 33 मिनट |
30 जून 2020 | अन्न योजना नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा | 16 मिनट |
20 अक्टूबर 2020 | बिहार में वोटिंग से 8 दिन पहले अपील की- जब तक कोरोना की दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं | 12 मिनट |
20 अप्रैल 2021 | देश को लॉकडाउन से बचाने के लिए राज्यों को सलाह | 19 मिनट |
7 जून 2021 | 18+ वालों को फ्री वैक्सीन का ऐलान | 32 मिनट |
.