मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 3 राज्य, 2 केंद्र शासित प्रदेशों में आप-कांग्रेस गठबंधन; 3 नए क्रिमिनल लॉ 1 जुलाई से लागू; यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Kisan Andolan UP Police Paper Leak | AAP Congress Alliance

20 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) की रही, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 5 राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है। एक खबर 3 नए क्रिमिनल बिल की भी रही, जो 1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी गुजरात के द्वारका में पूजा के बाद सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद राजकोट AIIMS का उद्घाटन करेंगे। साथ ही भटिंडा, कल्याणी, मंगलगिरी और रायबरेली में बने AIIMS का भी इनॉग्रेशन करेंगे।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। यह कार्यक्रम का 110वां एपिसोड है।
  3. विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। यह मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. दिल्ली में 4 सीटों पर AAP, 3 पर कांग्रेस लड़ेगी, पंजाब में दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग की जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग की जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस 3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चुनाव लड़ेगी। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात और गोवा शामिल हैं। दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात की 26, हरियाणा की 10, गोवा की 2 और चंडीगढ़ की एक सीट के लिए भी सीट शेयरिंग हो चुकी है। हालांकि पंजाब (13 सीट) में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. तीन नए क्रिमिनल लॉ एक जुलाई से लागू होंगे, हिट एंड रन में बदलाव अभी लागू नहीं होगा
तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। सरकार ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी की है। जुलाई से इंडियन पीनल कोड (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो जाएगा। हालांकि, हिट एंड रन केस से जुड़ा प्रावधान तुरंत लागू नहीं होगा। इसे लागू करने का फैसला अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) से सलाह के बाद ही लिया जाएगा।

नए कानून में क्या प्रावधान हैं: नए कानून के तहत मॉब लिंचिंग और नाबालिग से रेप पर मौत की सजा का प्रावधान है। कई धाराएं और प्रावधान बदल जाएंगे। पूछताछ से लेकर ट्रायल तक वीडियो कॉन्फ्रेंस से करने का प्रावधान होगा। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ट्रायल कोर्ट को हर फैसला अधिकतम 3 साल में देना होगा। देश में 5 करोड़ केस पेंडिंग हैं। इनमें से 4.44 करोड़ केस ट्रायल कोर्ट में हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. UP में पेपर लीक के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, 48 लाख छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे

पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद लखनऊ के ईको गॉर्डन में जश्न मनाते स्टूडेट्स। ये यहां दो दिन से प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद लखनऊ के ईको गॉर्डन में जश्न मनाते स्टूडेट्स। ये यहां दो दिन से प्रदर्शन कर रहे थे।

यूपी में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह फैसला पेपर होने के बाद लिया गया है। पेपर लीक के खिलाफ स्टूडेंट प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रहे थे। 6 महीने में फिर से परीक्षा होगी। 60 हजार 244 पदों के लिए हुई परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इस दौरान 287 पेपर सॉल्वर और उनकी गैंग से जुड़े लोग पकड़े गए थे।

एग्जाम से एक दिन पहले पेपर आउट: छात्रों का आरोप था कि परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप्स में सर्कुलेट हो रहे थे। टेलीग्राम पर 100-100 रुपए में पेपर बेचे गए। इसके बाद भी परीक्षा कराई गई। पेपर लीक को लेकर पुलिस भर्ती बोर्ड को 1500 शिकायतें मिली थीं। पुलिस भर्ती परीक्षा में लीक हो सकता है, इसका खुलासा दैनिक भास्कर ने एग्जाम से 14 दिन पहले ही कर दिया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. दिल्ली-हरियाणा के सिंघु और टिकरी बॉर्डर खुले, कंटेनर की दीवार और पत्थर हटाए गए

सिंघु-टिकरी बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटवाती पुलिस। शंभू बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकालते किसान।

सिंघु-टिकरी बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटवाती पुलिस। शंभू बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकालते किसान।

किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक टाले जाने के बाद सिंघु और टिकरी बॉर्डर खोल दिए गए हैं। साथ ही पुलिस की ओर से लगाए गए कंटेनर और पत्थर भी हटा दिए गए। पंजाब सरकार ने 21 फरवरी को आंदोलन के दौरान मारे गए किसान के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

किसान नेताओं का आरोप: किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हरियाणा CID के 200 से ज्यादा आदमी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन में घुसे हुए हैं, ये लोग किसान नेताओं को टारगेट बनाने की फिराक में हैं। वे नेताओं का एक्सीडेंट करा सकते हैं या फिर लड़ाई-झगड़ा कर उन पर अटैक भी कर सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 54 डूबे; 24 की मौत, इनमें 9 बच्चे

पहला फुटेज हादसे वाली जगह का और दूसरा अस्पताल का है।

पहला फुटेज हादसे वाली जगह का और दूसरा अस्पताल का है।

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 बच्चे शामिल हैं। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

गंगा स्नान करने जा रहे थे: ट्रॉली में सवार सभी लोग माघी पूर्णिमा पर कासगंज स्थित कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा स्पीड की वजह से हुआ। ड्राइवर के कंट्रोल खोने से ट्रैक्टर सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. MP में कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा, रामलला का वास्ता देकर संकल्प-पत्र के वादे निभाने को कहेगी

मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ऐलान किया है कि पार्टी प्रदेश में राम यात्रा निकालेगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में केंद्र और राज्य सरकार से उनके वादों को पूरा करने के लिए कहा जाएगा। हालांकि यात्रा की तारीख अभी तय नहीं है।

यात्रा का मकसद क्या है: पटवारी ने कहा, ‘राम यात्रा सरकार के उस एजेंडे को पूरा कराने के लिए है जो बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कही है। 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने जो वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं किया है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. रूस-यूक्रेन जंग के 2 साल, 65 लाख यूक्रेनी बेघर, 3.92 लाख रूसी सैनिकों की मौत

24 फरवरी 2022 को शुरू हुए रूस-यूक्रेन जंग के दो साल पूरे हो चुके हैं। रूसी हमले की वजह से अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं। यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है। यूक्रेन का दावा है कि जंग में रूस के 3 लाख 92 हजार सैनिक मारे गए हैं।

जंग का क्या असर हुआ: न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने ब्लैक सी ट्रेड रूट के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा जंग की शुरुआत से अब तक रूस ने यूक्रेन की 18% जमीन पर कब्जा किया है। यूक्रेन की नेवी का दावा है कि जंग के दौरान रूस की नेवी का 33% हिस्सा खत्म हो चुका है। उसके तीन वॉरशिप तबाह हो गए हैं।

30 हजार से ज्यादा यूक्रेनी युवा लापता: यूक्रेन के 30 हजार से ज्यादा युवा अभी भी लापता हैं। उनके परिजन को उनकी रिहाई का इंतजार है। यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस के कब्जे वाले 54% क्षेत्र पर वापस कब्जा हासिल कर लिया है। करीब 4.30 करोड़ की आबादी वाले यूक्रेन के 1.76 करोड़ लोग राहत सामग्री के भरोसे रह रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: चुनाव पूर्व अधिकारियों के तबादले पर EC का निर्देश: एक ही संसदीय क्षेत्र के जिलों में ना हो ट्रांसफर; सही भावना से पालन हो, दिखावा ना करें (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: यूपी में राहुल की न्याय यात्रा, पहली बार प्रियंका जुड़ीं: मुरादाबाद में कांग्रेस सांसद बोले- सरकार आपकी जेब काट रही; कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: PM मोदी छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया, कहा- कांग्रेस होती तो 15 पैसे ही पहुंचते (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: शुभेंदु अधिकारी बोले-सिख ऑफिसर को खालिस्तानी नहीं कहा: वीडियो में मेरी आवाज मैन्युफैक्चर्ड; ममता ने आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था (पढ़ें पूरी खबर)
  5. स्पोर्ट्स: रांची टेस्ट में इंग्लैंड से 134 रन पीछे भारत: दूसरे दिन स्टंप्स तक स्कोर 219/7; जायसवाल की फिफ्टी, बशीर को 4 विकेट (पढ़ें पूरी खबर)
  6. बिजनेस: गो फर्स्ट को खरीदने के लिए दो बोलियां लगी: स्पाइसजेट डायरेक्टर और बिजी बी एयरवेज मिलकर 1,600 करोड़ में कर सकते हैं अधिग्रहण (पढ़ें पूरी खबर)
  7. बिजनेस: एलन मस्क लॉन्च करेंगे ‘XMail’: X पर लिखा – इट्स कमिंग, जीमेल के दबदबे को मिलेगी चुनौती (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: नवलनी की डेड बॉडी परिवार को सौंपी: पुतिन के विरोधी रहे नवलनी की मां ने लोगों को शुक्रिया कहा; पुतिन सरकार चुप (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: ईरान ने फिर PAK में हमला किया: आतंकी संगठन जैश-अल-अदल के कमांडर को मार गिराया; 16 जनवरी को बलूचिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी (पढ़ें पूरी खबर)
  10. इंटरनेशनल: जाह्नवी कंडुला मौत मामला, भारत बोला-फैसले का रिव्यू करे अमेरिका: बाइडेन प्रशासन ने कहा था- आरोपी पुलिस अफसर को सजा नहीं होगी (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

समुद्र से निकाला जाएगा 316 साल पुराना जहाज, इसमें 1.66 लाख करोड़ का खजाना

2022 में डाइवर्स ने जहाज के मलबे की कई तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए थे।

2022 में डाइवर्स ने जहाज के मलबे की कई तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए थे।

कोलंबिया की सरकार ने ऐलान किया है कि अटलांटिक महासागर में 316 साल पहले डूबे एक जहाज का मलबा निकाला जाएगा। स्पेन के इस जहाज का नाम सैन होजे है। बताया जाता है कि जहाज के मलबे के साथ 1.66 लाख करोड़ रुपए का करीब 200 टन खजाना भी दफन है। 2 हजार फीट की गहराई पर मौजूद इस जहाज की निगरानी के लिए रोबोट भेजा जाएगा। जो जहाज की जानकारी जुटाएगा।
पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. अफगानिस्तान में श्रीदेवी के लिए रोकी जाती थी बमबारी-मिसाइलें; मौत के बाद मुंह में डाला गया सोने का टुकड़ा, पति के सरप्राइज के बाद बाथटब में बेसुध मिलीं
  2. MP में पीएम आवास लेकर मुश्किल में फंसे लोग: 5 साल बाद भी जवाब नहीं, कब मिलेगा पजेशन; 70% वेतन लोन-किराए पर खर्च
  3. जान बचाने वाले खून से कैसे हुई सचिन की मौत?: जयपुर में 7 दिन में चार बार चढ़ाया गलत ग्रुप का ब्लड; 10 दिन बाद हारा जिंदगी की जंग
  4. शाहबाज प्रधानमंत्री, जरदारी राष्ट्रपति बनेंगे: क्या नवाज शरीफ खाली हाथ लंदन लौट जाएंगे; सत्ता के इस फॉर्मूले के पीछे की कहानी
  5. सेहतनामा- पैरासिटामॉल की गोलियां खुदकुशी का नया हथियार: ओवरडोज से लिवर डैमेज, बच्चों के लिए काल, बरतें ये सावधानी
  6. मलयाली एक्ट्रेस रानी पद्मिनी, जिनका 3 नौकरों ने किया कत्ल: जो घर खरीदना था उसके बाथरूम में छिपाई लाश, अस्पताल में लावारिस पड़ा रहा शव
  7. छोटी-छोटी झुग्गियां, संकरे रास्ते, आखिर कब बदलेगा धारावी: कच्चे घरों के बदले फ्लैट मिलेंगे, लेकिन कैसे, 8 महीने बाद भी नहीं पता
  8. जरूरत की खबर- स्मार्ट तरीकों से बचाएं बिजली का बिल: इन 7 बातों का रखें ध्यान, बचेंगे पैसे, मीटर भी कम घूमेगा

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…